1000 रुपए के नोट को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार स्पष्ट किया है कि 1000 रुपए के नोट जारी करने की कोई योजना नहीं हैं।
1000 रुपए के नोट को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार स्पष्ट किया है कि 1000 रुपए के नोट जारी करने की कोई योजना नहीं हैं। वहीं सरकार ने ये भी कहा कि उसका लक्ष्य है कि देश में छोटी मुद्रा का चलन ज्यादा हो जिससे काले धन पर लगाम लग सके।
इससे पहले ऐसे खबरें थी कि सरकार जल्द ही 1000 रुपए के नए नोट जारी कर सकती है। सोशल मीडिया पर 1000 रुपए के नोट की फर्जी तस्वीरें भी जारी कर दी गईं थी जिसमें हल्के नीलें रंग में 1000 रुपए के नोट को दिखाया गया था। ये नोट 2000 रुपए के नोट की पूरी तरह से नकल था जिसे फोटोशॉप के जरिए 1000 रुपए का नोट दिखाया गया था। आगे पढ़ें 1000 रुपए के नोट को लेकर कैसे फैली थी अफवाह। पहले ऐसी खबरें हैं कि सरकार और आरबीआई जल्द ही बाजार में 1000 रुपए के नए नोट उतार सकता है। वहीं ये भी दावा किया जा रहा था कि RBI ने 1000 रुपए के नोट छापने भी शुरु कर दिए हैं। हालांकि इन दावों पर RBI ने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की थी। वहीं 1000 रुपए के नोट का पूरा विश्लेषण भी कई खबरों में कर दिया गया था। नोट कैसा होगा और उसके सुरक्षा फीचर कैसे होंगे इसके बारे में भी लिख दिया गया था। आगे पढ़ें 100 और 50 रुपए नोट को लेकर फैली खबरों में कितनी सच्चाई है। वहीं आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांता दास ने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरी खबर पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि 1000 रुपए के नोट जारी करने की सरकार की कोई योजना नहीं है। 2000 रुपए का नोट हल्के गुलाबी रंग का है। इस नोट में कुल 18 तरह की नई चीजें जोड़ी गई हैं। नोट की डिजाइनिंग और उसके स्वरूप में बड़ा परिवर्तन देखा गया है। 2000 रुपए के नोट पारंपरिक नोट से अलग दिखेंगे। पहले हर करेंसी नोट रंग और आकार में अलग होता था लेकिन उनमें कुछ एक समान तरह की प्रिंटिंग होती थी। 2000 रुपए के नोट में गांधी जी की तस्वीर नोट के बीच में है। पहले गांधी जी की तस्वीर नोट के साइड में होता था लेकिन अब गांधी जी की तस्वीर का स्थान बदल दिया गया है। नोट में कुल 10 जगह अंको में 2000 लिखा हुआ होगा। इसमें भारतीय पारंपरिक अंक और अंग्रेजी अंक में 2000 रुपए लिखा है। नोट में गहरे और हल्के गुलाबी रंग के गोल शेड हैं जो नोट को देखने में आकर्षित बनाते हैं।
फर्जी निकली 1000 रुपए के नोट की खबर
वो खबर सच नहीं थी
सुरक्षा पहलुओं पर दिया जाएगा खास ध्यान
ट्वीट कर दी जानकारी
2000 रुपए के नोट के सुरक्षा फीचर
ये भी है 2000 रुपए के नोट पर
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications