भारत सरकार के हर साल स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल का कहना है कि यह वाकई में एक ‘प्रगतिशील’ कदम है
भारत सरकार के हर साल स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल का कहना है कि यह वाकई में एक 'प्रगतिशील' कदम है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वित्त वर्ष में स्पेक्ट्रम नीलामी की कोई जरूरत नहीं है।

मित्तल ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, '' जिस तरह उन्होंने (दूरसंचार सचिव) ने यह बात रखी है कि हर साल स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी, भले ही उद्योग जगत को इसकी जरूरत हो या ना हो, यह अपने आप में एक प्रगतिशील विचार है वास्तव में यह विश्वभर में एक अच्छा अ5यास बनेगा।'' दूरसंचार सचिव जे. एस. दीपक ने कुछ दिन पहले कहा था कि सरकार स्पेक्ट्रम नीलामी को सालाना आयोजन बनाने पर विचार कर रही है और अभी इस पर दूरसंचार नियामक ट्राई से सिफारिशें मांगी गई हैं।
दीपक ने कहा था कि सरकार की योजना उद्योग जगत को उनके हित में एक विकल्प देने की है ताकि अच्छी गुणवत्ता वाली मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने में कभी भी स्पेक्ट्रम की कमी नहीं हो।
हालांकि दीपक को हाल ही में 'तत्काल प्रभाव' से दूरसंचार मंत्रालय से वाणिज्य मंत्रालय में हस्तांतरित कर दिया गया है।
पिछले कुछ सालों में स्पेक्ट्रम की कीमत के 'नियंत्रण से बाहर' होने पर उसकी 'वहनीयता' के बारे में हाल ही में मित्तल ने कहा था कि कम से कम 2017-18 में तो नीलामी की जरूरत नहीं है।
हालांकि उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए सेवाप्रदाताओं के आने से दूरसंचार सेवाप्रदाताओं को परेशानी हो रही है लेकिन फिर भी उन्हें प्रतिस्पर्धा को संभालने के लिए अपना निवेश बढ़ाना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications