मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अब अपने उसे फैसले को वापस ले लिया जिसमें क्रेडिट कार्ड से मोबाइल वॉलेट में पैसे डालने पर शुल्क लेने की बात कही गई थी।
पेटीएम (Paytm) ने मोबाइल बटुए में क्रेडिट कार्ड के जरिये पैसा डालने पर 2 प्रतिशत शुल्क लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। दो दिन पहले ही कंपनी ने यह शुल्क लगाया था।
कंपनी ने लगाया था चार्ज
अलीबाबा समर्थित पेटीएम ने 8 मार्च को शुल्क लगाने की घोषणा की थी। कंपनी ने यह पाया है कि कई लोग मुफ्त में कर्ज लेने के लिये अपने मोबाइल बटुए में पैसा क्रेडिट कार्ड के जरिये डाल रहे हैं और बाद में उस पैसे को अपने बैंक खाते में बिना किसी प्रकार के शुल्क के स्थानांरित करते हैं।
अब वापस लिया फैसला
पेटीएम ने एक बयान में कहा, ‘‘लाखों ग्राहकों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कंपनी ने 2 प्रतिशत शुल्क हटाने का फैसला किया है। वह कई नई चीजें लाएगी और दुरुपयोग को रोकने के लिये निरंतर कदम उठाएगी।''
मोबीक्विक में नहीं लगता है कोई शुल्क
कंपनी अपनी टीम को भी मजबूत कर रही है जो दुरुपयोग की पहचान कर उसे बंद करने पर ध्यान देगी। पेटीएम ने जहां 2 प्रतिशत शुल्क लगाना शुरू किया था, वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी मोबीक्विक ने कहा था कि वह इस प्रकार का कोई लेन-देन शुल्क नहीं लगाएगी।
ई-वॉलेट को होगा नुकसान
ग्राहक जब अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, मोबाइल वॉलेट कंपनियों को कार्ड नेटवर्क और उसे जारी करने वाले बैंकों को शुल्क भुगतान करना होता है। अगर ग्राहक क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसा डालते हैं और उसे बैंक में स्थानांरित करते हैं, इससे ई-वॉलेट कंपनियों को नुकसान होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications