रिजर्व बैंक ने अप्रैल से सितंबर के लिए 4.5 फीसदी महंगाई रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2018 जीवीए ग्रोथ 6.7 फीसदी के मुकाबले 7.4 फीसदी रहेगी।
तमाम उम्मीदों को दरकिनार रखते हुए आरबीआई ने नई मौद्रिक नीति यानि क्रेडिट पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया है। लोगों को उम्मीद थी कि आरबीआई रेपो रेट में बदलाव करेगा जिससे बैंक ब्याज दरों को कम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में बदलाव किया है।

एमपीसी ने रेपो रेट बिना बदलाव के 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि बाजार में लिक्विडिटी कम करने के लिए रिवर्स रेपो रेट को 5.75 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया है। आरबीआई ने सीआरआर को भी 4 फीसदी पर स्थिर रखा है।
रिजर्व बैंक ने अप्रैल से सितंबर के लिए 4.5 फीसदी महंगाई रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2018 जीवीए ग्रोथ 6.7 फीसदी के मुकाबले 7.4 फीसदी रहेगी। एमपीसी का पूरा ब्योरा 20 अप्रैल को जारी होगा।
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का कहना है कि महंगाई के मद्देनजर एमपीसी ने पॉलिसी को लेकर न्यूट्रल नजरिया रखने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications