भारत दुनिया की आर्थिक ताकत बनने की बढ़ चुका है, भारते के मुकाबले पाकिस्तान की आर्थिक हालत बेहद खस्ता है और पूरा पाकिस्तान कर्जे पर चल रहा है।
भारत को हर वक्त आंख दिखाने वाला पाकिस्तान आए दिन युद्ध की धमकी देता रहता है। हाल ही में पाकिस्तान द्वारा भारतीय व्यापारी कुलभूषण जाधव को जासूस बता कर पाकिस्तान ने उन्हें मौत की सजा देने का एलान कर दिया है, ऐसे में भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की गई है वहीं पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर हमला करने और परमाणु बम की धमकी दी है। पाकिस्तान ऐसी गीदड़ भभकियां पहले से देता आया है, पाकिस्तान में वो दम नहीं कि भारत को युद्ध के मैदान में पीछे धकेल सके। भारत एक शांतिप्रिय देश है और वह युद्ध का समर्थन नहीं करता है। फिलहाल भारत दुनिया की आर्थिक ताकत बनने की बढ़ चुका है, वहीं पाकिस्तान ऐसी गतिविधियों से भारत की अर्थव्यवस्था को बेपटरी करना चाहता है। भारते के मुकाबले पाकिस्तान की आर्थिक हालत बेहद खस्ता है और पूरा का पूरा पाकिस्तान सिर्फ और उधारी और कर्जे पर चल रहा है। यहां भारत, पाकिस्तान और चीन को लेकर एक तुलना की गई है जिससे ये साफ हो जाता है कि पाकिस्तान पूरी तरह से कर्जे पर पलने वाला देश बन चुका है जबकि भारत दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने बनने की ओर अग्रसर है।
जीडीपी
सबसे पहले भारत पाकिस्तान और चीन की जीडीपी की तुलना कर लेते हैं। पाकिस्तान की मौजूदा जीडीपी की यदि बात करें तो वह वर्तमान में दुनिया की 43वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पाकिस्तान की कुल जीडीपी 270 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। वहीं भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है जबकि चीन दूसरे नंबर पर है।
विकास दर
पूरी दुनिया ये मान कर चल रही है कि आने वाला दशक भारत और चीन का होगा। दुनिया में एशियाई देशों का प्रभाव होगा। इसमें भारत, जापान, चीन, सिंगापुर, थाईलैंड जैसे देश हैं इसी फेहरिस्त में पाकिस्तान ने भी खुद को शामिल कर लिया है। जबकि सच्चाई ये है कि पाकिस्तान की विकास दर कई एशियाई देशों से नीचे है। वर्तमान में पाकिस्तान की विकासदर 5.54 फीसदी है। जबकि भारत की विकास दर 7 फीसदी के आस-पास है, वहीं चीन भारत से पीछे है चीन की विकास दर 6.9 है।
प्रति व्यक्ति आय
प्रति व्यक्ति आय के मामले में पाकिस्तान की स्थिति थोड़ी बेहतर है। हालांकि पाकिस्तान की जनसंख्या भारत के मुकाबले बहुत कम है इसलिए प्रतिव्यक्ति आय का आंकड़ा भारत के प्रति व्यक्ति आय के आस-पास है। वर्तमान में पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय 5,350 डॉलर है जबकि भारत की प्रति व्यक्ति आय 4,840 डॉलर है वहीं चीन की प्रतिव्यक्ति आय 11,850 डॉलर है।
बेरोजगारी
पाकिस्तान में बेरोजगारी एक बड़ा संकट है। पाकिस्तान में बहुत कम निवेश के कारण वहां बेरोजगारी बढ़ी है। पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था इस वक्त CPEC यानि चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर पर टिकी है। पाकिस्तान की वर्तमान बेरोगारी की दर 5.2 फीसदी है। भारत की वर्तमान बेरोजगारी की दर 3.6 फीसदी और चीन की 4.7 फीसदी है।
एक डॉलर की कीमत
पाकिस्तान की करेंसी की हालत भी कुछ अच्छी नहीं है। पाकिस्तानी रुपया एक कमजोर अर्थव्यवस्था की कमजोर रकम है। वर्तमान में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 104.83 रुपए है जबकि भारत में यही आंकड़ा गिरकर 64.54 रुपए पर आ जाता है और चीन में 6.90 युआन रह जाता है।
गरीबी
गरीबी भारत और पाकिस्तान दोनों की बड़ी समस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से अपील की थी कि वह भारत से लड़ने के बजाय गरीबी से लड़े जिसमें भारत भी उसकी पूरी मदद करेगा लेकिन ये बात पाकिस्तान के पल्ले नहीं पड़ी। पाकिस्तान की 29.5 फीसदी जनसंख्या इस वक्त गरीबी रेखा से नीचे गुजारा कर रही है वहीं भारत में यह आंकड़ा 21.9 फीसदी है। चीन की सरकार ने इस संबंध में किसी तरह का आंकड़ा नहीं जारी किया है।
साक्षरता
शिक्षा के मामले में भी पाकिस्तान की हालत किसी अफ्रीकी देश जैसी ही है। पाकिस्तान में 56.76 फीसदी लोग साक्षर हैं जबकि भारत में सरकारी आंकड़े के मुताबकि साक्षरता दर 75 फीसदी से अधिक है। वहीं चीन में साक्षरता दर 95 फीसदी से अधिक है।
सैन्य खर्च
इस मामले में पाकिस्तान सबसे ज्यादा खर्च करता है। सैन्य साजो सामान पर पाकिस्तान के खर्च ने उसे दुनिया के 5 सबसे बड़े हथियार खरीदने वाले देशों में खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान अपना रक्षा बजट भी भारी भरकम रखता है। पाकिस्तान का कुल सैन्य खर्च उसकी जीडीपी का 3.57 प्रतिशत है जबकि भारत में यह आंकड़ा घटकर 2.42 फीसदी है और चीन में घटकर 1.98 फीसदी रह जाता है।
भारत की ताकत
ताकत के मुकाबले में अब पूरे एशिया में सिर्फ चीन ही भारत का मुकाबला कर सकता है। पाकिस्तान जैसे देश को भारत चुटकियों में मसलने की ताकत रखता है। भारत थलसेना, जल सेना और वायु सेना तीनों में पाकिस्तान ससे कहीं आगे और उन्नत है, जबकि पाकिस्तान चीन से मिले दूसरे विश्वयुद्ध के हथियारों पर निर्भर है। भारत के पास 6,464 टैंक हैं, जबकि 6,704 बख्तरबंद गाड़िया हैं। आर्टिलरी (तोप) के मामले भी भारत पाकिस्तान से कहीं आगे है। भारत के पास 7 हजार से ज्यादा तोप हैं और अब जल्द ही भारत के खेमें में अमेरिकी हैवित्जर तोपें भी जुड़ जाएंगी इसके अलावा भारत में टाटा कंपनी द्वारा निर्मित धनुष तोप का भी ट्रायल भारतीय सेना कर रही है। भारतीय सेना के पास मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर की संख्या 292 है। भारत के पास 2 हजार से ज्यादा फाइटर एयरक्राफ्ट है जबकि 700 के करीब युद्धक हेलीकॉप्टर हैं, वहीं नेवी के पास 300 के लगभग वॉरशिप की ताकत है जबकि 2 एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। भारत के पास परमाणु सबमरीन भी है जो जल में कहीं से भी के-4 मिसाइल के जरिए परमाणु हमला करने की ताकत रखती है।
फिसड्डी है पाकिस्तान
पाकिस्तान के पास 3 हजार के आस-पास टैंक हैं जो कि पुराने हो चुके हैं। वहीं फाइटर एयरक्राफ्ट सिर्फ 923 हैं जिसमें से ज्यादातर चीन से लिए गए हैं। इन 923 एयक्राफ्ट्स में से सिर्फ 304 ही लड़ाई के लिए सक्षम हैं। नेवी के मामले में भी पाकिस्तान फिसड्डी है, पाकिस्तान के पास सिर्फ 197 नेवी शिप्स हैं। पाकिस्तान नेवी के पास 10 फ्रिग्रेट् हैं जबकि एयरक्राफ्ट कैरियर के मामले में पाकिस्तान सिफर है। मुट्ठी भर ताकत लेकर पाकिस्तान भारत को आंख दिखाता रहता है जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि उसके पास परमाणु बम है, इसके अलावा पाकिस्तान के पास कुछ भी नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications