भारत का पड़ोसी पाकिस्तान 5जी तकनीक लाने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान अगर 5जी का परीक्षण करता है तो वह दक्षिण एशियाई देशों में सबसे पहले 5जी सर्विस टेस्ट करने वाला पहला देश बन जाएगा।
भारत में डिजिटल इंडिया की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है और पूरा भारत बड़ी ही तेजी से 3जी से 4जी पर शिफ्ट हो रहा है। पूरे भारत में 4जी की धूम है वहीं भारत का पड़ोसी पाकिस्तान 5जी तकनीक लाने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान अगर 5जी का परीक्षण करता है तो वह दक्षिण एशियाई देशों में सबसे पहले 5जी सर्विस टेस्ट करने वाला पहला देश बन जाएगा।

इस बारे में पाकिस्तान की सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अनुषा रहमान ने कहा है कि पाकिस्तान फास्ट कनेक्टिविटी के लिए फिफ्थ जनरेशन सेल्यूलर सेवाओं का परीक्षण करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश होगा।
रहमान ने मंगलवार को कहा, "पाकिस्तान ने हाल ही में जीएसएमए पुरस्कार जीते हैं और वह मोबाइल टेलीकॉम ऑपरेटर समूहों की सूची में तीसरे स्थान पर रहा।"
सरकार एक परियोजना पर काम कर रही है, जिसके तहत 2030 तक हर गांव में प्रति 100 उपभोक्ताओं के लिए कम से कम एक मोबाइल टॉवर की व्यवस्था की जाएगी।
रहमान ने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी को काफी बढ़ावा मिल रहा है और पिछले दो सालों में ब्रॉडबैंड की पहुंच बढ़कर तीन से 27 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा, "हम एक डिजिटल पाकिस्तान का निर्माण करने के लिए प्रयासरत हैं।"
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications