टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा की लड़ाई गलाकाट प्रतिस्पर्धा पर पहुंच चुकी है। वोडाफोन भी अपने ग्राहकों को जियो के मुकाबले 4 गुना ज्यादा फ्री 4जी डेटा देने का ऑफर शुरु किया है।
टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा की लड़ाई गलाकाट प्रतिस्पर्धा पर पहुंच चुकी है। हाल ही में जियो ने धन धना धन ऑफर शुरु किया है जिसमें प्रति दिन 1 जीबी 4जी डेटा देने का ऑफर है। अब वोडाफोन भी अपने ग्राहकों को जियो के मुकाबले 4 गुना ज्यादा फ्री 4जी डेटा देने का ऑफर शुरु किया है। यानि कि वोडाफोन अब प्रति दिन 4 जीबी 4जी डेटा देगा वो भी बिल्कुल फ्री। इस ऑफर की पूरी जानकारी आगे पढ़ें
कैसे मिलेगा लाभ
वोडाफोन इंडिया ने ऐलान किया है कि दिल्ली एनसीआर और मुंबई के निवासी अपने पुराने सिम नए सुपरनेट 4जी सिम से बदलकर तेज गति वाले डेटा नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी सिम बदलने पर 4 जीबी डेटा मुफ्त की पेशकश भी दे रही है।
दिल्ली-मुंबई के यूजर्स के लिए है प्लान
इसका मतलब ये ऑफर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के वर्तमान वोडाफोन कस्टमर्स के लिए है। वोडाफोन के कस्टमर्स को अपने पुराने 2जी या 3जी सिम को बदलकर वोडाफोन सुपनेट 4जी सिम लेना होगा जिसके बाद उन्हें इस ऑफर का लाभ मिलेगा।
कितने दिन तक फ्री मिलेगा 4जी डेटा
सिम बदलने के बाद वोडाफोन प्री-पेड के उपभोक्ता 10 दिनों के लिए 4 जीबी मुफ्त डेटा का लाभ उठा सकते हैं, वहीं पोस्ट-पेड उपभोक्ता बिलिंग की अगली तारीख तक इस विशेष सेवा से लाभान्वित हो सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता के पास 4जी हैंडसेट होना चाहिए।
क्या कहा वोडाफोन ने
वोडाफोन इंडिया में दिल्ली एनसीआर के बिजनेस हेड अलोक वर्मा ने यह घोषणा करते हुए कहा, "वोडाफोन इस क्षेत्र के 1.07 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए पसंदीदा दूरसंचार सेवा प्रदाता है। हम अपने उपभोक्ताओं के लिए तेज गति डेटा नेटवर्क पर 4 जीबी मुफ्त डेटा का पेशकश भी लेकर आए हैं, ताकि वे हमारी बेजोड़ मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा सकें।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications