आयकर विभाग ने 60,000 से ज्यादा लोगों को जांच के लिए चिन्हित किया है, जिसमें से 1,300 लोग हाई रिस्क श्रेणी में हैं।
आयकर विभाग ने 60,000 से ज्यादा लोगों को जांच के लिए चिन्हित किया है, जिसमें से 1,300 लोग हाई रिस्क श्रेणी में हैं। इन लोगों ने आठ नवंबर को की गई नोटबंदी के बाद भारी मात्रा में नकदी जमा करवाई थी। वित्त मंत्रालय ने यहां शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, "ऑपरेशन क्लीन मनी (ओसीएम) के तहत 60,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 1,300 हाई रिस्क वाले लोग हैं। इनकी जांच की जाएगी। उच्च मूल्य की संपत्तियों के खरीद के 6,000 लेनदेन और रकम बाहर भेजने के 6,600 मामलों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।"

बयान में आगे कहा गया है, "जो लोग नोटिस का जबाव नहीं देंगे, उनकी विस्तृत जांच की जाएगी।" मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने नौ नवंबर, 2016 से इस साल 28 फरवरी के बीच कुल 9,334 करोड़ रुपये की अघोषित रकम का खुलासा किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन पर लगाम लगाने और फर्जी मुद्रा का प्रचलन रोकने के लिए आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी, जिसके तहत 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे।
ऑपरेशन क्लीन मनी का पहला चरण इस साल 31 जनवरी को लांच किया गया था। आयकर विभाग ने कुल 17.92 लाख लोगों को जांच के लिए ऑनलाइन सवाल भेजे थे, जिसका 9.46 लाख लोगों ने जबाव दाखिल किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications