बिल गेट्स ने लिखा कि पिछले 3 सालों में पीएम ने जन स्वास्थय को लेकर साहसिक टिप्पणी की है, जो अभी तक हमनें किसी निर्वाचित सदस्यों के मुंह से नहीं सुना है और अब इसका काफी असर देखने को मिल रहा है।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की है। अपने एक ब्लॉग में गेट्स ने लिखा कि भारत में पिछले 3 वर्षों में स्वच्छता और खुले में शौच को लेकर मोदी के ओर से उठाए गए कदम काफी सराहनीय हैं। बिल ने अपने ब्लॉग में लिखा कि पीएम मोदी ने ऐसी समस्या को उठाया है, जिसके बारे में हम सोचना भी पसंद नहीं करते हैं।
पीएम मोदी की तारीफ
बिल गेट्स ने लिखा कि पिछले 3 सालों में पीएम ने जन स्वास्थय को लेकर साहसिक टिप्पणी की है, जो अभी तक हमनें किसी निर्वाचित सदस्यों के मुंह से नहीं सुना है और अब इसका काफी असर देखने को मिल रहा है।
स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ
बिल गेट्स ने मोदी की तारीफ में कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही अपने पहले संबोधन में इसके बारे में कहा था। बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में मोदी के भाषण का अंश भी डाला, गेट्स ने लिखा कि हम 21वीं सदी में रह रहे हैं, क्या हमें कभी इस बात को लेकर तकलीफ महसूस हुई कि हमारी माताएं और बहनें खुले में शौच करने को मजबूर हैं? गांव की गरीब महिलाएं रात के अंधेरे का इंतजार करती हैं ताकि वे शौच के लिए जा सकें।
'PM मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया'
ब्लॉग में उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से अभी तक किसी अन्य बड़े नेता ने इस तरह ऐसे मुद्दे को नहीं उठाया है। उन्होंने लिखा कि मोदी ने सिर्फ भाषण नहीं दिया बल्कि उसपर काम भी किया है, पीएम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2019 तक लगभग 7.5 करोड़ शौचालय बनाने का है और इस पर लगातार काम भी चल रहा है।
भारत को स्वच्छ बनाने की मुहिम
आपको बता दें कि भारत सरकार लगातार स्वच्छता के मुद्दे पर ध्यान दे रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार खुले में शौच को खत्म करने को लेकर तेज अभियान छेड़ा है। वहीं स्मार्ट सिटी का चुनाव भी स्वच्छता के आधार पर ही किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications