प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को शिमला से 'उड़ान' योजना की शुरुआत की। इस स्कीम के अंतरगत एक घंटे की उड़ान का किराया 2500 रुपए तक निर्धारित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को शिमला से 'उड़ान' योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये योजना गरीबों के लिए है और उनका मकसद है हवाई जहाज में हवाई चप्पल पहनने वाला भी सफर कर सके।
छोटे-छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा
उड़ान योजना भारत की एविएशन पॉलिसी का ही एक परिणाम है। इसमें देश के छोटे-छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसमें उन स्थानों को चिन्हित किया है गया है जहां से एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी एक घंटे या उससे कम की हो।
टियर-2 शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की मुहिम
इन स्थानो में शिमला से दिल्ली, हैदराबाद से नानदेड़ जैसी जगहें प्रमुख हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के टियर-2 टियर-3 सिटी देश के विकास में ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं और अगर इन शहरों को हवाई कनेक्टिविटी मिल जाएगी तो ये शहर और भी तेजी से आगे बढ़ेंगे।
2,500 रुपए शुरुआती किराया
पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि सस्ती विमान सेवा उड़ान महज 2500 रुपए तक है। पीएम ने कहा कि उनका मकसद है कि ये किराया 2500 रुपए या उससे कुछ कम रहे। उन्होंने कहा कि देश में नॉर्थ-ईस्ट के राज्य एयर कनेक्टिविटी से बहुत ज्यादा नहीं जुड़े हैं। ऐसे में उड़ान स्कीम का बेहद सस्ता किराया इसमें और भी मदद करेगा।
एयरलाइन्स को पीएम मोदी की सलाह
पीएम मोदी ने प्राइवेट एयरलाइन्स को एक सलाह भी दी है, उन्होंने कहा कि अगर ये प्राइवेट एयरलाइन्स, पटना साहिब, अमृतसर साहिब और नानदेड़ साहिब को एक एयर कॉरिडोर के रूप में विकसित करें तो दुनिया भर के सिख श्रद्धालु यहां आएंगे और इन सस्ती विमान सेवाओं का लाभ लेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications