नोटबंदी के बाद से ही लोग ये जानना चाह रहे थे कि आखिर नोटबंदी के बाद से देश में कितना कालाधन या अघोषित आय जब्त की गई है।
नोटबंदी के बाद से ही लोग ये जानना चाह रहे थे कि आखिर नोटबंदी के बाद से देश में कितना कालाधन या अघोषित आय जब्त की गई है। अब इस राज से भी पर्दा उठ चुका है। केंद्र सरकार और आयकर विभाग ने बताया है कि नोटबंदी के बाद से कितनी अघोषित संपत्ति जब्त की गई है।
ऑपरेशन क्लीन मनी
कालेधन के खिलाफ अभियान के उद्देश्य से आयकर विभाग की नई वेबसाइट WWW.cleanmoney.gov.in को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कालाधन रखने वालों को चेतावनी भी। वित्तमंत्री ने कहा कि जो लोग ज्यादा नगद में लेन-देन करते हैं और टैक्स चोरी करते हैं वो अब सुरक्षित नहीं है।
23 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम जब्त
वेबसाइट लॉन्च के दौरान जेटली ने बताया कि पिछले 6 महीने में देश में तीन प्रमुख चीजें देखने को मिली हैं। पहला ये कि देश में डिजिटल लेन-देन बढ़ा है, दूसरा टैक्स देने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है और तीसरी प्रमुख बात ये कि लोग बड़ी राशि मे पैसों के लेन-देन बहुत कम कर रहे हैं। वित्तमंत्री ने बताया कि नोटबंदी के बाद से 23 हजार रुपए से ज्यादा की अघोषित संपत्ति जब्त की गई है।
क्या-क्या हुआ नोटबंदी के दौरान
नोटबंदी के बाद 900 मामलों की गहन जांच की गई जिसमें 16,398 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति पकड़ी गई। 8329 मामलों में सर्वे किया गया जिसमें 6,746 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति का पता चला। 400 से ज्यादा मामलों में सीबीआई और ईडी ने कार्रवाई की जिसमें ईडी ने 18 और सीबीआई ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया।
91 लाख नए टैक्सपेयर जुड़े
मिली जानकारी के मुताबिक देश में 91 लाख नए टैक्सपेयर जुड़ गए हैं साथ ही हर रोज तीन लाख पैनकार्ड के लिए आवेदन दिया गया है। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी दी गई है कि 31 जनवरी से ऑपरेशन क्लीन मनी की शुरुआत की गई थी इसके जरिए नोटबंदी के दौरान भारी तादाद में नगदी की पहचान की गई।
18 लाख लोगों को आयकर का नोटिस
ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत करीब 18 लाख लोगों के बैंक खाते में जमा पैसे और आयकर रिटर्न की राशि मेल नहीं खा रही है, ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। यदि ऐसे लोगों के जवाब संतोषजनक रहे तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications