दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां भारतीय रुपए की कीमत बहुत ज्यादा है। ऐसे देशों में आप बेहद कम खर्च में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं, मनचाही शॉपिंग भी कर सकते हैं।
अगर कभी भारतीय मुद्रा की बात होती है तो सबसे पहले हम उसकी तुलना डॉलर से करते हैं, जो कि सही भी है। डॉलर एक ग्लोबल करेंसी है जिसकी मांग हर देश में है। भारतीय मुद्रा रुपया , डॉलर के मुकाबले कमजोर रहता है। वर्तमान में 1 डॉलर की कीमत 64 रुपए के आस-पास है पर दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां भारतीय रुपए की कीमत बहुत ज्यादा है। ऐसे देशों में आप बेहद कम खर्च में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं, मनचाही शॉपिंग भी कर सकते हैं और एक अच्छा ट्रिप एनंज्वॉय कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां भारतीय रुपया ताकतवर है।
जापान
यहां आपको थोड़ा आश्चर्य हुआ होगा कि आखिर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान की मुद्रा भारतीय रुपए के मुकाबले कम है। पर ये सच भी है। अगर आप तकनीक, आधुनिकता, इतिहास और प्रकृति से नजदीक से रू-ब-रू होना चाहते हैं तो आप जापान की यात्रा कर सकते हैं। जापान में 1 भारतीय रुपए की कीमत 1.73 येन है।
वियतनाम
सबसे पहले बात करते हैं वियतनाम की, यहां भारत के 100 रुपए की कीमत 35,111.04 वियतनामी डोंग है। यानि कि 1 रुपए का एक्सचेंज रेट 351.11 रुपए पड़ता है। वियतनाम बेहद खूबसूरत स्थान है और ये देश प्रकृति के बेहद करीब है। वियतनाम में घने वर्षा वन हैं और तमाम नदियां हैं जिसके कारण इसे पानी का देश भी कहा जाता है। अगर आप कुछ अलग और अनोखा देखना चाहते हैं तो आप वियतनाम जा सकते हैं।
बेलारुस
रुस का पड़ोसी देश बेलारुस बेहद खूबसूरत देश है। यहां भी भारत की करेंसी बेहद मजबूत है। बात अगर करेंसी एक्सचेंज की करें तो 1 रुपए की कीमत 286.71 बेलारुसियन रुबल है। इस लिहाज से देखा जाए तो आप बेहद कम पैसों में बेलारुस की यात्रा कर सकते हैं।
इंडोनेशिया
बाली, जावा, सुमात्रा जैसे तमाम सुंदर द्वीपों वाला देश इंडोनेशिया सुदूर पूर्व में ऑस्ट्रेलिया के पास है। यहां भी भारतीय रुपए के जलवे हैं। हर साल लाखों भारतीय इंडोनेशिया घूमने के लिए जाते हैं आप भी बेहद कम पैसों में इंडोनेशिया की यात्रा कर सकते हैं। इंडोनेशिया में 1 भारतीय रुपए की कीमत 205 इंडोनेशियाई रुपिहा है। रुपए की ये मजबूती आपकी इंडोनेशिया की यात्रा का खर्च कम कर सकती है।
पैराग्वे
दक्षिण अमेरिका के मध्य भाग में बसा ये देश पैराग्वे दुनिया के उन चंद देशों में से है जिसकी सीमाएं समुद्र को नहीं छूती हैं। पैराग्वे भी प्रकृति के बेहद करीब है, यहां के घने जंगल, वर्षा वन और जंगली जीवों की तमाम प्रजातियां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। पैराग्वे में 1 भारतीय रुपए की कीमत 86.90 पैराग्यूअन गुआरानी है।
कंबोडिया
थाईलैंड, वियतनाम और मलेशिया के करीब बसा ये देश कंबोडिया अपनी खूबसूरती और पुरातन इतिहास के लिए जाना जाता है। दुनिया का सुप्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर भी कंबोडिया में और ये मंदिर दर्शाता है कि कभी कंबोडिया राजाओं के शासन के अंतरगत था। कंबोडिया में 1 रुपए की कीमत 62 कंबोडियन रियल के बराबर है।
मंगोलिया
चीन और रूस के बीच बसा मंगोलिया भी दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिसकी सीमाएं मुद्र से नहीं छूती हैं। मंगोलिया में घोड़ों और बकरियों की आबादी वहां रहने वालों लोगों से ज्यादा है। मंगोलिया में तीरंदाजी और घुड़सवारी लोगों के प्रमुख शौक हैं। मंगोलिया में 1 भारतीय रुपए की कीमत 37 मंगोलियन टुगरिक के बराबर हैं।
कोस्टारिका
कैरेबियन द्वीप समूह पर बसे देश कोस्टारिका को अगर आप मैप पर देखें तो ये एक आईलैंड जैसा दिखेगा। कोस्टारिका की सबसे खास बात ये है कि इस देश के पास किसी तरह की कोई सेना नहीं है। कोस्टारिका में भी भारतीय मुद्रा मजबूत है। कोस्टारिका में 1 रुपए की कीमत 9 कोस्टारिकन कोलोन है।
हंगरी
यूरोप घूमने का मन है तो आप बेहद कम पैसों में हंगरी का सफर कर सकते हैं। हंगरी, स्लोवाकिया, रोमानिया और ऑस्ट्रिया से घिरा हुआ है। हंगरी में घूमने के लायक आपको बहुत सी जगहें मिल जाएंगी। द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े कुछ स्मारक मिल जाएंगे। हंगरी में 1 भारतीय रुपए की कीमत 4 हंगेरियन फोरिंट है।
आइसलैंड
अगर एडवेंचर का बहुत शौक है और नई जगहें खोजना चाहते हैं तो आइसलैंड आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। आइसलैंड चारो तरफ से समुद्र से घिरा है। ये समुद्र के बीच एक बड़े द्वीप की तरह है। आइसलैंड यूरोप और ग्रीनलैंड के बीच बसा हुआ है। आइसलैंड में 1 भारतीय रुपए की कीमत 1.5 आइसलैंड क्रोन है।
श्रीलंका
भारत के दक्षिण में बसे इस छोटे से देश में अपार सुंदरताएं हैं। वैसे भी श्रीलंका का जिक्र भारतीय धर्मग्रंथों में कई बार मिला है। रामायण में श्रीलंका के बारे में वर्णन है। श्रीलंका भारत के सुदुर दक्षिण में बसे रामेश्वरम से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर है। श्रीलंका में 1 भारतीय रुपए की कीमत 2.36 श्रीलंकन रुपए है।
नेपाल
भारत का पड़ोसी देश और दुनिया का एक मात्र हिंदू देश रह चुके नेपाल ने अब लोकतंत्र अपना लिया है। किसी भारतीय को नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। लोग छोट ट्रांस्पोर्ट वाहनों और बस के जरिए नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में 1 भारतीय रुपए की कीमत 1.60 नेपाली रुपए है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications