आपने 1 रुपए का नोट बाजार में या अपने हाथ में पहले कब देखा था, शायद कई साल पहले, अब तो याद भी नहीं होगा आपको। इस नोट को खर्च करने के बारे में तो पूछना ही बेकार ही है। पर अब आपके हाथ में 1 रुपए का कड़क नोट जल्द ही दिख सकता है। समाचार चैनल NEWS-18 की एक ब्रेकिंग खबर के मुताबिक बाजार में जल्द ही 1 रुपए का नोट बाजार में दिख सकता है।
1994 के बाद बंद हो गई थी छपाई
आपको बता दें कि नवंबर 1994 में 1 रुपए के नोट की छपाई बंद कर दी गई थी पर 1 रुपए की मुद्रा पूरी तरह से मान्य थी और अभी भी है। तमाम लोगों के पास अभी भी 1 रुपए के नोट पड़े हुए हैं और वह उन्हें एक याद के तौर पर संभाल कर रखे हुए हैं। अपको अपने आस-पास कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जिनके पास किसी किताब या फिर दराजों में 1 रुपए का नोट सहेज कर रखा हुआ मिल जाएगा।
नोट की वापसी पर सवाल
हालांकि 1 रुपए के नोट की वापसी पर कई लोग सवाल कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि ये बात समझ से परे है कि 1 रुपए का नोट की क्यों छपाई की जा रही है, जबकि इसकी छपाई की लागत इस नोट की कीमत से अधिक है। वहीं एक व्यक्ति ने कहा है कि आज के दौर में 1 रुपए में कुछ भी नहीं मिलता है ऐसे में एक रुपए का नोट छापने की कोई जरूरत नहीं है।
10 रुपए के नोट और 5 रुपए के सिक्के भी होंगे जारी
आपको बता दें कि RBI जल्द ही 10 रुपए नए नोट और 5 रुपए के नए सिक्के जारी कर सकती है। नोटबंदी के बाद से सरकार बाजार में पूरी तरह से अलग और बदली हुई करेंसी लाना चाह रही है ताकि कोई भी इनकी नकल करके जाली मुद्रा बाजार में न चला सके।
अफवाहों पर न दें ध्यान
इससे पहले बाजार में 10 रुपए के सिक्के को लेकर अफवाह थी कि 10 रुपए के सिक्के नकली हैं जिसके बाद दिल्ली-NCR के तमाम इलाकों और पूर्वी उत्तरप्रदेश समेत कई इलाकों में लोगों ने 10 रुपए के सिक्के लेने से इंकार कर दिया था। बाद में RBI ने इस बारे में निर्देश जारी करते हुए कहा कि 10 रुपए का कोई भी सिक्का नकली नहीं है और सभी सिक्के सहीं, जो भी व्यक्ति 10 रुपए के सिक्के लेने से इंकार करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। RBI के इस संदेश के बाद लोगों में 10 रुपए के सिक्के को लेकर भ्रम दूर हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications