नई ऊंचाई पर सेंसेक्स, पहली बार 31,000 का आंकड़ा पार
शेयर बाजार में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली थी वहीं अब शुक्रवार को ये तेजी रिकॉर्डतोड़ तेजी में बदल गई।
भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर नई ऊंचाईं पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने 31,000 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं निफ्टी ने भी 9,500 अंक पर कारोबार किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि सेंसेक्स ने 31,000 अंको का आंकड़ा पहली बार पार किया है।

शेयर बाजार में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली थी वहीं अब शुक्रवार को ये तेजी रिकॉर्डतोड़ तेजी में बदल गई। सेंसेक्स वे 30,768 अंको से शुरुआत करते हुए 31,000 का आंकड़ा छू लिया। बाजार के जानकारों के मुताबिक लार्जकैप शेयरों की खरीददारी के चलते बाजार में उछाल दिख रहा है।
वहां एक्सपर्ट्स मानसून के आने की खबरों के बाद भी शेयरों में तेजी की उम्मीद की जा रही है। मेटल के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। टाटा स्टील, लक्ष्मी फाइनेंस और L&T लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications