प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में बड़ी बढोतरी देखने को मिली है और यह 2013 के 34,487 अरब डालर से बढ़कर 61,724 अरब डालर हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में बड़ी बढोतरी देखने को मिली है और यह 2013 के 34,487 अरब डालर से बढ़कर 61,724 अरब डालर हो गया है। अपनी सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर रोशनी डालते हुए मोदी ने कहा है कि भारत को आज विश्व अर्थव्यवस्था में चमकते बिंदु के रूप में देखा जाता है, यहां व्यापार करना आसान बनाया गया है जबकि कर प्रणाली अधिक स्थायी व विश्वसनीय है।

मोदी ने सोशल वेबसाइट लिंक्डइन पर एक आलेख में लिखा है कि माल व सेवा कर (जीएसटी) से भी देश को दीर्घकालिक फायदे होने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है, मई 2014 में जब हमने कार्यभार संभाला था तो देश चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा था, सरकार व संस्थानों में लोगों का भरोसा टूट चुका था। उन्होंने ने यह भी लिखा है कि भारत में निवेश की थोड़ी संभावना थी लेकिन कोई प्रोत्साहन नहीं था, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद व अधिकारियों की मनमानी से उद्योग हतोत्साहित था।
प्रधानमंत्री के अनुसार, हमारी एक तात्कालिक प्राथमिकता इस माहौल को बदलना था जो कि हमने बीते तीन साल में किया है, हमारी सरकार के सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं, उन्होंने लिखा आज, मुझे यह बताते हुए गर्व है कि भारत को रिकार्ड विदेशी निवेश मिल रहा है, साथ ही उन्होंने 2013 व 2016 के आंकड़ों की तुलना भी की है।
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत 'कायाकल्प के लिए सुधार' है और सुधार एजेंडा विस्तृत व समावेशी है जो समाज के सभी तबकों व देश के सभी क्षेत्रों को समेटे हुए है। मोदी ने इस दौरान राज्यों के बीच दोस्ताना प्रतिस्पर्धा पर भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि राज्यों की इस तरह की विभिन्न पहलों से देश को फायदा होने वाला है। अपने इस आलेख के साथ उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शन को दर्शाने वाले ग्राफिक भी लगाए हैं।
नोट: यह खबर एजेंसी के माध्यम से ली गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications