आईआरसीटीसी (IRCTC) रेल यात्रियों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। इसके तहत टिकट की कीमत का भुगतान अब यात्री एमवीजा (mVisa) ऐप्लिकेशन से कर पाएंगे।
आईआरसीटीसी (IRCTC) रेल यात्रियों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। इसके तहत टिकट की कीमत का भुगतान अब यात्री एमवीजा (mVisa) ऐप्लिकेशन से कर पाएंगे। mVisa एक प्रकार का ई वॉलेट है जिसमें आप पहले से पैसा रख सकते हैं और टिकट का पेमेंट इसके जरिए कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में एमवीजा ऐप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद अपने एमवीजा ऐप से डेबिट, क्रेडिट या प्रीपेड अकाउंट को लिंक कर लें और फिर इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRTC) की वेबसाइट पर अपने mVisa QR कोड को स्कैन कर लें।
जब आप इस ऐप से पेमेंट करेंगे तो आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को कैशबैक ऑफर भी देगा। आईआरसीटीसी ने 4 सितंबर तक एक प्रमोशनल ऑफर की पेशकश की है जिसके तहत यह कैशबैक दिया जा रहा है। इन रेल टिकटों पर 50 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा।
बता दें कि रेलवे एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए 'अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें' सेवा भी शुरू करने जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट खरीदने और उसके भुगतान बाद में करने में सक्षम होंगे।
'अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें' सेवा के माध्यम से यात्री यात्रा के पांच दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं, जिस पर उन्हें 3.5 फीसदी सेवा शुल्क चुकाना होगा, जिसका भुगतान अगले 14 दिनों में किया जा सकता है। यह विकल्प केवल ई-टिकटों पर ही उपलब्ध होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications