BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के अंतर्गत बीएसएनएल में 444 रुपये के रिचार्ज पर आपको प्रतिदिन 4GB डाटा फ्री मिलेगा।
अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। लेकिन अगर आप बीएसएनएल के कस्टमर नहीं हैं तो तुरंत ही बीएसएनएल की सिम खरीदें और उठाएं इसके नए ऑफर का लाभ। आपको बता दें कि सरकारी कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के अंतर्गत बीएसएनएल में 444 रुपये के रिचार्ज पर आपको प्रतिदिन 4GB डाटा फ्री मिलेगा।
90 दिन की होगी वैद्यता
कंपनी के अनुसार यह एक चौका ऑफर है जो कि 90 दिन तक असीमित डाटा को यूज करने की वैद्यता प्रदान करता है। कंपनी के द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि हर दिन 4जी डाटा देना अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है। आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह ऑफर 3जी ग्राहकों के लिए दिया जा रहा है।
बीएसएनएल की हिस्सेदारी
भारतीय दूरसंचार नियामक ट्राई के द्वारा प्रदान किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय टेलिकॉम बाजार में निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 91.2 फीसदी है। तो वहीं सरकारी क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल की हिस्सेदारी 8.98 फीसदी है। इसके साथ ही ट्राई के आंकड़ों के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी एयरटेल है जिसके पास 23.54 फीसदी शेयर मार्केट है।
सेटेलाइट फोन
बीएसएनएल ने कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड टेलिकम्युनिकेशन डे के अवसर पर अपने मौजूदा और नए ग्राहकों को एसटीवी 333 पर 3 दिनों के लिए विशुद्ध असीमित डाटा की पेशकेश की थी। तो वहीं सेटेलाइट फोन की पेशकश करके बीएसएनएल कंपनी टेलीकॉम कंपनियों के बीच अपनी एक खास भूमिका निभा रही है। ये सेटेलाइट सर्विस कुछ दिन बाद आम आदमियों को भी उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा चल रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications