उद्योग चैंबर एसोचैम ने केंद्र सरकार से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) व्यवस्था लागू करने की तिथित टालने का आग्रह किया है।
उद्योग चैंबर एसोचैम ने केंद्र सरकार से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) व्यवस्था लागू करने की तिथित टालने का आग्रह किया है। अखिल भारतीय स्तर पर जीएसटी व्यवस्था को एक जुलाई से लागू किया जाना है।

एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को लिखे एक पत्र में कहा, "एसोचैम सरकार की जल्द से जल्द जीएसटी लागू करने की प्रयास की सराहना करता है। हम विशिष्ट उद्योगों की चिंताओं को दूर करने के लिए कार्यसमूहों की स्थापना की भी सराहना करते हैं।"
इस पत्र में कहा गया है, "जीएसटी के मोर्चे पर महत्वपूर्ण काम किया गया। हालांकि अभी भी कई मुद्दे हैं, जिन्हें जीएसटी लागू करने से पहले सुलझाना जरूरी है।"
एसोचैम ने जीएसटीएन (जीएसटी नेटवर्क) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि एक जुलाई तक नेटवर्क पूरी तरह से काम नहीं भी कर सकता है।
पत्र में कहा गया है, "यह देखा गया है कि जीएसटीएन के एक माह के बीटा परीक्षण के दौरान इसने ठीक से काम नहीं किया। इससे रिटर्न फॉर्मेट को पूरी तरह से बदलना पड़ा, जिससे आईटी सॉफ्टवेयर में काफी बड़े बदलाव करने पड़े।"
पत्र में आगे कहा गया, "इसके बाद जीएसटीएन के सीईओ ने भी कहा है कि जुलाई के अंत तक ही सॉफ्टवेयर पूरी तरह से तैयार हो पाएगा।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications