डीजल-पेट्रोल के दाम में गिरावट, देखें आज की कीमत

पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर घटा दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है।

16 जून यानि की आज से डीजल और पेट्रोल को की दरें हर दिन बदलती रहेंगी। पेट्रोल-डीजल की दरों में उतार-चढ़ाव से जुड़ी हर खबर हम आपको सबसे पहले और सबसे सटीक देने की कोशिश करेंगे, ताकि आप हर दिन होने वाले बदलावों से अपडेट रहें। पहले ही दिन यानि कि 16 जून को डीजल और पेट्रोल के दाम घटा दिए गए थे और ये सिलसिला अभी भी जारी है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने पेट्रोल की कीमतों में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 14 पैसे की मामूली कटौती की है। आइए देखते हैं देश के 10 बड़े राज्यों में डीजल पेट्रोल की कीमत आज कितनी है।

नई दिल्ली

नई दिल्ली

बात सबसे पहले करेंगे राजधानी नई दिल्ली की। यूपी और हरियाणा सीमा से सटे लोग हमेशा दिल्ली में पेट्रोल या डीजल लेते हैं जिसके पीछे एक बड़ा कारण है कि दिल्ली में यूपी और हरियाणा के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम कम हैं। अभी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 64.65 पैसे हैं जबकि डीजल का दाम 54.01 पैसे है। आगे देखें यूपी में डीजल और पेट्रोल के दाम

उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती के बाद से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दरों में कटौती के बाद यूपी में पेट्रोल का दाम 67.69 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 55.66 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें उत्तराखंड में डीजल और पेट्रोल के दाम

उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड ने डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले कार्बन उपकर को हटा लिया है। अब उत्तराखंड वासियों को सस्ते दर पर डीजल और पेट्रोल मिलेगा। कार्बन उपकर हटाने के बाद डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी होगी जबकि पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता होगा। उत्तराखंड में पेट्रोल का दाम 69.18 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 55.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आगे देखे बिहार में डीजल और पेट्रोल के दाम

बिहार

बिहार

पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई कटौती की बाद बिहार में पेट्रोल का दाम 67.50 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 57.49 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम

राजस्थान

राजस्थान

पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई कटौती की बाद राजस्थान में पेट्रोल का दाम 67.40 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 57.94 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मुंबई में डीजल और पेट्रोल के दाम

मुंबई

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के तमाम साधन हैं। मुंबई मे दिल्ली के मुकाबले डीजल और पेट्रोल के दामों में 5-6 रुपए का फर्क है। हाल ही में डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 59.39 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता में दिल्ली के डीजल और पेट्रोल के दाम दिल्ली के मुकाबले थोड़े ज्यादा है पर मुंबई के मुकाबले ये दाम कम हैं। कोलकाता में दरों में कटौती के बाद पेट्रोल का दाम 67.37 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल के दाम 56.16 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के दाम

चेन्नई

चेन्नई

चेन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम कोलकाता की दरों के आस-पास हैं। दरों में कटौती के बाद चेन्नई में पेट्रोल का दाम 67.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 56.89 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गोवा में डीजल और पेट्रोल के दाम

गोवा

गोवा

देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गोवा में सबसे सस्ती दरों पर डीजल और पेट्रोल मिलता है। यदि चार महानगरों से गोवा की तुलना करें तो गोवा में और बाकी के शहरों में डीजल और पेट्रोल के दामों में 6-12 रुपए का फर्क मिलेगा। दरों में कटौती के बाद से गोवा में पेट्रोल का दाम 58.71 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 56.37 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम

गुजरात

गुजरात

पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई कटौती की बाद गुजरात में पेट्रोल का दाम 66.41 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 60.08 रुपए प्रति लीटर है।

सभी आंकड़े पेट्रोलडीजलप्राइसडॉटकॉम से लिए गए हैं।

 

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+