पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर घटा दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने पेट्रोल की कीमतें एक बार फिर घटा दी हैं।
16 जून से डीजल और पेट्रोल को की दरें हर दिन बदलती रहेंगी। पेट्रोल-डीजल की दरों में उतार-चढ़ाव से जुड़ी हर खबर हम आपको सबसे पहले और सबसे सटीक देने की कोशिश करेंगे, ताकि आप हर दिन होने वाले बदलावों से अपडेट रहें। पहले ही दिन यानि कि 16 जून को डीजल और पेट्रोल के दाम घटा दिए गए थे और ये सिलसिला अभी भी जारी है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 4 पैसे की मामूली कटौती की है। आइए देखते हैं देश के 10 बड़े राज्यों में डीजल पेट्रोल की कीमत आज कितनी है।
नई दिल्ली
बात सबसे पहले करेंगे राजधानी नई दिल्ली की। यूपी और हरियाणा सीमा से सटे लोग हमेशा दिल्ली में पेट्रोल या डीजल लेते हैं जिसके पीछे एक बड़ा कारण है कि दिल्ली में यूपी और हरियाणा के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम कम हैं। अभी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 64.55 पैसे हैं जबकि डीजल का दाम 53.96 पैसे है। आगे देखें यूपी में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तराखंड
उत्तराखंड ने डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले कार्बन उपकर को हटा लिया है। अब उत्तराखंड वासियों को सस्ते दर पर डीजल और पेट्रोल मिलेगा। कार्बन उपकर हटाने के बाद डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी होगी जबकि पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता होगा। उत्तराखंड में पेट्रोल का दाम 69.10 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 55.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आगे देखे बिहार में डीजल और पेट्रोल के दाम
बिहार
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई कटौती की बाद बिहार में पेट्रोल का दाम 67.40 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 57.45 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम
मध्यप्रदेश
यूपी और बिहार के मुकाबले मध्यप्रदेश में तेल के दाम ज्यादा हैं। पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई कटौती की बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल का दाम 71.80 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 60.96 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें राजस्थान में डीजल और पेट्रोल के दाम
राजस्थान
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई कटौती की बाद राजस्थान में पेट्रोल का दाम 67.30 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 57.89 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मुंबई में डीजल और पेट्रोल के दाम
मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के तमाम साधन हैं। मुंबई मे दिल्ली के मुकाबले डीजल और पेट्रोल के दामों में 5-6 रुपए का फर्क है। हाल ही में डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 75.78 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 59.34 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम
कोलकाता
कोलकाता में दिल्ली के डीजल और पेट्रोल के दाम दिल्ली के मुकाबले थोड़े ज्यादा है पर मुंबई के मुकाबले ये दाम कम हैं। कोलकाता में दरों में कटौती के बाद पेट्रोल का दाम 67.30 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल के दाम 56.12 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के दाम
चेन्नई
चेन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम कोलकाता की दरों के आस-पास हैं। दरों में कटौती के बाद चेन्नई में पेट्रोल का दाम 67.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 56.85 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गोवा में डीजल और पेट्रोल के दाम
गोवा
देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गोवा में सबसे सस्ती दरों पर डीजल और पेट्रोल मिलता है। यदि चार महानगरों से गोवा की तुलना करें तो गोवा में और बाकी के शहरों में डीजल और पेट्रोल के दामों में 6-12 रुपए का फर्क मिलेगा। दरों में कटौती के बाद से गोवा में पेट्रोल का दाम 58.62 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 56.32 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम
गुजरात
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई कटौती की बाद गुजरात में पेट्रोल का दाम 66.31 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 60.03 रुपए प्रति लीटर है।
सभी आंकड़े पेट्रोलडीजलप्राइसडॉटकॉम से लिए गए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications