पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए जिनके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।
भारत और अमेरिका ने साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। यह प्रतिबद्धता अमेरिका के दौरे पर आए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को हुई मुलाकात में दोहराई गई। यह दोनों नेताओं की पहली बैठक थी। ट्रंप के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद मोदी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करना हमारे सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।" इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए जिनके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।
आतंकवाद को लेकर दोनों देशों की चिंता समान
उन्होंने कहा, "हम आतंकवाद पर अपनी साझा चिंताओं के संदर्भ में आपसी सहयोग मजबूत करेंगे। खुफिया सूचनाएं साझा की जाएंगी और नीतिगत समन्वय भी किया जाएगा।" मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने कट्टरपंथ, चरमपंथ और आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।
अफगानिस्तान में शांति को लेकर प्रतिबद्ध
मोदी का बयान अमेरिका द्वारा सोमवार को पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद आया। उन्होंने कहा कि भारत, अफगानिस्तान में शांति को लेकर प्रतिबद्ध है और उसकी शीर्ष प्रतिबद्धता देश के पुनर्निर्माण की है।
अफगानिस्तान में मिलकर काम करेंगे दोनों देश
प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत और अमेरिका, अफगानिस्तान में शांति व स्थिरता लाने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने समुद्री व्यापार तथा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई है।
भारत के हित में अमेरिका का हित
मोदी ने कहा कि भारत का हित मजबूत व सफल अमेरिका में और अमेरिका का हित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत व विकसित भारत में निहित है। मोदी ने कहा कि उनकी ट्रंप से भारत-अमेरिका संबंध से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, "हम अपने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अमेरिका को महत्वपूर्ण भागीदार मानते हैं।"
दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, वाणिज्य और निवेश सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा, "हम प्रौद्योगिकी, नवाचार और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में भी सहयोग की संभावनाएं देख रहे हैं।" मोदी ने ट्रंप और उनके परिवार को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
भारत अमेरिका मिलकर करेंगे युद्धाभ्यास
वहीं, ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका, दोनों आतंकवाद से प्रभावित हुए हैं और 'हम आतंकवादी संगठनों तथा उस कट्टरपंथी विचारधारा को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन्हें बढ़ावा देते हैं।' उन्होंने कहा, "हमारी सेना सैन्य बलों के बीच सहयोग व समन्वय बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है। अगले महीने वे जापानी नौसेना के साथ हिंद महासागर में अब तक सबसे बड़ा सैन्याभ्यास करेंगे।"
भारतीय परंपरा के प्रति गहरा सम्मान
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उनके मन में भारत की 'समृद्ध संस्कृति, विरासत और परंपरा' के प्रति गहरा सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस बार भारत अपनी आजादी की 70वीं वर्षगांठ मनाएगा और वह अमेरिका की तरफ से भारतीय लोगों को बधाई देना चाहते हैं।
भारत अमेरिका का सच्चा दोस्त: मोदी
उन्होंने कहा, "अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मैंने कहा था कि अगर मैं निर्वाचित हुआ तो व्हाइट हाउस में भारत सच्चा मित्र होगा। और, अब वास्तव में यह आपके पास है.. एक सच्चा दोस्त।" ट्रंप ने कहा कि वह दोनों देशों में रोजगारों के सृजन, दोनों अर्थव्यवस्थाओं के विकास तथा निष्पक्ष व परस्पर लाभकारी व्यापारिक संबंधों पर मोदी के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications