जीएसटी के कार्यान्वयन से पहले निवेशकों में सतर्क रख तथा वित्तीय व बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू शेयर बाजारों में आज महीने भर में किसी एक कारोबारी सत्र में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई!
जीएसटी के कार्यान्वयन से पहले निवेशकों में सतर्क रख तथा वित्तीय व बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू शेयर बाजारों में आज महीने भर में किसी एक कारोबारी सत्र में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 180 अंक टूटकर 31,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

रिजर्व बैंक के अनुसार ऋण शोधन अदालतों को भेजे जाने वाले फंसे कर्ज के लिए बैंकों को अधिक प्रावधान करना होगा। इस नये प्रावधान से विशेषकर बैंकिंग क्षेत्र के शेयर दबाव में रहे।
कारोबारियों का कहना है कि निवेशकों की अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीति नियंताओं के बयान पर निगाह है वहीं गुरवार को डेरीवेटिव्ज के जून सौदों की अवधि समाप्त हो रही है. जीएसटी का कार्यान्वयन भी एक जुलाई से होना है. इसको लेकर निवेशकों में सतर्कता का रख रहा।
बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स 179.96 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर 30,958.25 अंक पर बंद हुआ। यह 25 मई के बाद का इसका निम्नतम स्तर है जब यह 30,750.03 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स शुक्रवार को भी 152.53 अंक टूटकर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार में ईद-उल-फितर के मौके पर अवकाश था।
वहीं एनएसई का निफ्टी 63.55 अंक टूटकर 9511.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9473.45 और 9615.40 अंक के दायरे में रहा। सिंडीकैट बैंक, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा व यूनियन बैंक के शेयर 4.97 प्रतिशत तक टूट गये।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications