1299 रुपए के रेड पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग में अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल आपरेटर वोडाफोन ने नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है जिसके तहत वह चुनिंदा प्लान पर अपने वोडाफोन रेड के उपभोक्ताओं को एक साल का इंटरनेट टीवी नेटवर्क का फ्री सबस्क्रिप्शन देगी।

वोडाफोन रेड प्लान का चयन करने वाले नए पोस्टपेड ग्राहकों को उनके प्लान के आधार पर 1,000, 1,500 और 6,000 रुपये का नेटफ्लिक्स सबस्क्रिप्शन दिया जाएगा। यह जानकारी कंपनी के द्वारा एक प्रेस रिलीज में दी गई।
इस प्लान को पाने के लिए कस्टमर को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट https://www.vodafone.in/discover/get-started/vodafone-rednew-mumbai?section=consumer पर जाना होगा। इसके अलावा ग्राहकों को अपने रेड पोस्टपेड नंबर से 199 पर Netflix लिखकर एसएमएस भी कर सकते हैं। आपके प्लान की कीमत के अनुसार ही हर महीने Netflix अकाउंट में क्रेडिट होता रहेगा। नेटफ्लिक्स कई प्रकार के शोज मसलन नार्कोस, हाउस आफ काडर्स और द क्राउन के अलावा फिल्मों, वृतचित्र आदि की पेशकश करता है।
1299 रुपए के रेड पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग में अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा रेड प्लान में 20 जीबी 4जी/3जी डेटा के साथ 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। साथ ही 1299 रुपए वाले अनलिमिटेड प्लान में 30 जीबी का फ्री डेटा अलग से भी दिया जा रहा है। Netflix के लिए अप्लाई करने वाले यूजर्स को साल भर के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
इस पेशकश पर वोडाफोन इंडिया के वाणिज्यिक निदेशक संदीप कटारिया ने कहा कि कंपनी ने अपने ग्राहकों के डेटा इस्तेमाल का गहन विश्लेषण किया है। इसमें यह तथ्य सामने आया है कि पोस्टपेड रेड के ग्राहक वीडियो स्टीमिंग पर काफी समय व्यतीत करते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications