सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल सभी मौजूदा पोस्टपेड प्लानों पर ग्राहकों को 1 जुलाई से 6 गुना अधिक डाटा उपलब्ध कराएगी।
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल सभी मौजूदा पोस्टपेड प्लानों पर ग्राहकों को 1 जुलाई से 6 गुना अधिक डाटा उपलब्ध कराएगी। यह उसका निजी क्षेत्र की कंपनियों की ओर से बढ़ती प्रतिस्पर्धा से निबटने का प्रयास है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह जल्द ही प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी बेहतरीन ऑफर लाएगी।
पोस्टपेड प्लान में मिलेगा दुगना ऑफर
अभी उसने 1 जुलाई से अपनी पोस्टपेड सेवाओं के प्लान पर छह गुना अधिक डाटा देने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा कि 'प्लान-99' के ग्राहकों को अब 250 मेगाबाइट (पहले कुछ नहीं) और 'प्लान-225' के ग्राहकों को एक गीगाबाइट (पहले 200 मेगाबाइट) डाटा मिलेगा। इसी तरह 'प्लान-799' के ग्राहकों को अब तीन गीगाबाइट की जगह 10 गीगाबाइट डाटा के साथ असीमित मुफ्त कॉल की भी सुविधा मिलेगी।
एक दिन पहले ही लॉन्च हुआ था 666 प्लान
इस नए प्लान के अंतर्गत बीएसएनएल के कस्टमर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोज 2जीबी 4जी डेटा फ्री में प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस पैक की वैद्यता 60 दिनों के लिए है यानी कि 2 महीने के लिए। जिसमें उन्हें 120 जीबी डाटा मिलेगा। बीएसएनएल का यह सिक्सर 666 प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। प्रीपेड ग्राहक किसी भी नंबर पर असीमित वॉयस कॉल कर सकते हैं।
पिछले सप्ताह ही आए थे दो प्लान
तो वहीं पिछले सप्ताह ही बीएसएनएल ने दो नए प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किए थे। इन रिचार्ज पैक में ग्राहकों को डेटा और वॉयस कॉल ऑफर मिलेंगे। बीएसएनएल द्वारा पेश किए गए कॉम्बो पैक 786 और 599 रुपये के थे और उन्हें 30 जून तक खरीदा जा सकता था। यह एक सप्ताह के अंदर BSNL द्वारा पेश किया गया दूसरा कॉम्बो ऑफर था। इससे पहले चौका 444 प्लान पेश किया गया था। जिसमें कस्टमर को 360 जीबी डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications