देश में जीएसटी लागू होने के बाद एपल के उत्पादों की कीमतों में गिरावट देखी गई है।
देशभर में शनिवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने के साथ ही दुनिया की शीर्ष स्मार्टफोन निर्माता एप्पल ने भारतीय बाजार के लिए अपने आईफोन, आईपैड, मैकबुक और डिजिटल वॉच की कीमतें घटा दीं। एप्पल आईफोन-7 (32 जीबी) की कीमत 60,000 रुपये से घटाकर 56,200 रुपये कर दी गई है, जबकि 128 जीबी वैरिएंट की कीमत 70,000 रुपये से घटाकर 65,200 रुपये और 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 80,000 रुपये से घटाकर 74,400 रुपये कर दी गई है।
आईफोन की कीमतों में बड़ी गिरावट
वहीं आईफोन-7 प्लस (32 जीबी) को अब 72,000 रुपये की जगह 67,300 रुपये में खरीदा जा सकता है। बेंगलुरू में असेंबल होने वाले एप्पल आईफोन एसई (32 जीबी) की कीमत 27,200 रुपये से घटाकर 26,000 रुपये कर दिया गया है। अब तक 50,000 रुपये में मिलने वाला आईफोन-6एस अब 46,900 रुपये में उपलब्ध है।
10 फीसदी सीमा शुल्क को शामिल किया गया
एप्पल के मोबाइल फोन की इन घटी कीमतों में जीएसटी के तहत मोबाइल फोन पर लगाए गए 10 फीसदी सीमा शुल्क को शामिल किया गया है।
कारोबारियों ने बताया अच्छा कदम
एक एजेंसी में प्रकाशित खबर के मुताबिक, नई दिल्ली स्थित बाजार अनुसंधान कंपनी 'काउंटरपार्ट रिसर्च' के वरिष्ठ विश्लेषक (मोबाइल डिवाइसेज एंड ईकोसिस्टम) तरुण पाठक ने बताया कि, "मेरे खयाल से आगामी त्यौहारी सीजन से ठीक पहले यह एक अच्छा कदम है। हमारा मानना है कि एप्पल के लिए भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का सबसे सही तरीका अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों और उसके इच्छित मूल्य के बीच के अंतर को कम करना है।"
एपल की कीमतें कम होने पर ज्यादा बिक्री होती है
तरुण ने कहा, "इससे पहले जब उन्होंने अपने 4एस, 5एस और आईफोन-6 मॉडल्स की कीमतें कम थीं, तो उन्हें इसका लाभ मिला था। हमारा अनुमान है कि 2017 के आखिर तक एप्पल के आईफोन-6 और आईफोन एसई मॉडल्स नए ग्राहकों को सर्वाधिक आकर्षित करने वाले फोन होंगे।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications