टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने उपभोक्ताओं के लिए नई स्कीम 'वोडफोन सखी पैक' को लॉन्च किया है।
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने उपभोक्ताओं के लिए नई स्कीम 'वोडफोन सखी पैक' को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस पैक को मार्केट में लाने से पहले इसकी पूरी तरह से टेस्टिंग सर्विस शुरू की थी जिसका काफी अच्छा रिसपांस मिला, जिसके बाद ही वोडाफोन ने इस नए प्लान को अपने उपभोक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए किया लॉन्च
यह पैक महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। यह पैक खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दूरसंचार सम्बंधी जरुरतों को पूरा करेगा और मोबाइल फोन के इस्तेमाल में आने वाली बाधाओं को दूर करेगा। इस पैक की एक और खास बात यह है कि सखी सर्विस फ्री है यह रिटेलर से मोबाइल नंबर साझा किए बिना रिचार्ज किया जा सकता है।
कैसे करें रिचार्ज
वोडाफोन प्राइवेट रिचार्ज मोड यानी PRM एक फ्री सर्विस है जिसके जरिए यूजर्स को मोबाइल नंबर की जगह पर एक कोड रिटेलर्स को बताना होगा। इस कोड के लिए ग्राहकों को एक SMS करना होगा। ग्राहकों को अपने मोबाइल फोन से Private लिखकर टोल फ्री नंबर 12604 पर भेजना होगा। जिसके बाद एक OTP रिसीव होगा जिसके जरिए उस दिन रात 12 बजे तक फोन को रिचार्ज कराया जा सकता है।
इमरजेंसी कॉलिंग फीचर की सुविधा
इमरजेंसी कॉलिंग फीचर के अंतर्गत उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन में जीरो बैलेंस होने पर भी 10 मिनट का टॉक-टाइम पा सकता है। इसके अलावा पहले 90 दिनों के लिए फ्री हेल्थ टिप्स इसका बोनस फीचर है। ग्राहकों को अपनी स्थानीय भाषा में आईवीआर से एक वेलकम कॉल मिलेगा, जिसमें उन्हें प्रोडक्ट के फीचर्स और कस्टमर सर्पोट के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
ये प्लान मिलेंगे आपको सखी पैक के तहत
इस नए प्लान के अंतर्गत तीन अलग-अलग पैक प्रदान किए जाएंगे जिसमें सबसे सस्ता है 52 रुपए में 42 रुपए का टॉकटाइम, 50 एमबी 2G/3G का डाटा। दूसरा 78 रुपए में 62 रुपए का टॉकटाइम, 50 एमबी 2G/3G का डाटा। तो वहीं तीसरा है 99 रुपए में 79 रुपए का टॉकटाइम और 50 एमबी 2G/3G का डाटा।
महिलाओं को मिलेगा बढ़ावा
कंपनी ने यह ऑफर महिलाओं के लिए लॉन्च किया है। एक रिर्पोट के अनुसार 2014 में जारी ऑंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में मोबाइल फोन रखने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 30 करोड़ कम है। इस वजह से कंपनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिला सशिक्तकरण के लिए वोडाफोन सखी ऑफर पेश किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications