अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है कृषि
कृषि को अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आश्चर्य व्यक्त किया कि पिछली सरकार ने ऐसे समय में विमान खरीदने के लिए 70,000 करोड़ रुपए खर्च किए जब कई राज्यों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

कृषि का इथेनॉल के निर्माण जैसे ऊर्जा की ओर विविधीकरण करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा बांस की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक नीति लाने की संभावना है जिसका जैव इंधन प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पूर्व शासन काल को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, अगर 70,000 करोड़ रुपए के एयरक्राफ्ट को खरीदने पर आई लागत का इस्तेमाल किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए किया गया होता तो इससे कृषि क्षेत्र पर काफी फर्क आया होता।
सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री गडकरी ने यहां कहा, कृषि प्राथमिकता नहीं थी लेकिन 70,000 करोड़ रुपए के एयरक्राफ्ट खरीदने थे। जबकि 11 राज्यों में सिंचाई सुविधा की कमी थी जहां झारखंड में सिंचाई का प्रतिशत काफी कम यानी 5.6 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 18.98 प्रतिशत ही है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा बांस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए एक नीति लाए जाने की संभावना है जिसका इस्तेमाल जैव इंधन प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications