पेटीएम अपने कस्टमर के लिए हमेशा कुछ न कुछ ऐसे ऑफर्स लेकर आता है जो कि सबसे अलग और हट के होता है। चाहे फिर वो पेटीएम कैश हो, पेटीएम कैशबैक हो या फिर पेटीएम गोल्ड ऑफर्स।
पेटीएम अपने कस्टमर के लिए हमेशा कुछ न कुछ ऐसे ऑफर्स लेकर आता है जो कि सबसे अलग और हट के होता है। चाहे फिर वो पेटीएम कैश हो, पेटीएम कैशबैक हो या फिर पेटीएम गोल्ड ऑफर्स। इस बार पेटीएम गोल्ड ऑफर्स के अंतर्गत पेटीएम अपने यूजर्स को कैशबैक में पैसे वापस करने की जगह सोना देगा। पेटीएम गोल्ड का यह ऑफर क्या है यह कैसे काम करेगा आपको सारी जानकारी यहां पर उपलब्ध करायी जा रही है।
क्या है यह ऑफर
कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कृष्णा हेगड़े ने बताया कि अब कस्टमर पेटीएम ऐप पर ऑनलाइन खरीददारी करें या फिर मूवी टिकट बुक करें इसके लिए मिलने वाला कैशबैक को वह अब पेटीएम गोल्ड के तौर पर ले सकते हैं। इसके जरिए कंपनी की कोशिश लोगों में बचत को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि पेटीएम एप पर मिलने वाले कैशबैक को आसानी से पेटीएम गोल्ड में बदला जा सकता है।
अब तक लाखों लोगों ने खरीद है सोना
कृष्णा हेगड़े ने बताया कि पेटीएम गोल्ड की शुरूआत अप्रैल में हुई थी, तब से 1.50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसके जरिए सोना खरीदा है। उन्होंने बताया कि अब तक का सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन एक सिंगल कस्टमर की तरफ से 25 लाख रुपए है।
बनवा सकते हैं ज्वेलरी
पेटीएम गोल्ड के लॉकर में पड़े सोने के बदले आप जल्द ही ज्वेलरी भी बनवा सकेंगे। कंपनी की तरफ से यह सुविधा अगले दो महीनों के अंदर शुरू हो सकती है। कंपनी इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर ज्वेलर्स से टाई-अप करने की तैयार कर रही है।
रजिस्टर्ड ज्वेलर के पास बनवा सकेंगे ज्वेलरी
इस व्यवस्था के लागू होने के बाद आपके पेटीएम गोल्ड लॉकर में जितना भी सोना पड़ा होगा, उसके बदले आप अपने लिए जेवर भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी के साथ रजिस्टर्ड ज्वेलर्स के पास जाना होगा वहां पर जाकर आप अपनी पसंद की ज्वेलरी बनवाने का ऑर्डर दे सकते हैं। हालांकि ज्वेलरी उतने ही ग्राम बनेगी जितने ग्राम सोना आपके पेटीएम गोल्ड लॉकर में होगा।
पूरे देश में काम करेगा यह एप
हेगड़े ने यह कहा कि पहले सिर्फ कुछ क्षेत्रों में पेटीएम गोल्ड से गोल्ड खरीदा और बेचा जा सकता था, लेकिन अब पूरे देश में कहीं भी इस पेटीएम गोल्ड के जरिए सोना खरीदा जा सकता है। फिलहाल पेटीएम एप से खरीदा गया गोल्ड क्वॉइन के तौर पर डिलीवर किया जाता था लेकिन अब आप इसकी ज्वेलरी बनवा सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications