सरकार रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करने के लिए और अधिक उदार एफडीआई नीति लागू करने पर विचार कर रही है। इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षो में 35,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना, भारत में रक्षा निर्माण को गति देना और साथ ही अधिक रोजगार सृजन करना है।

नए नियमों के तहत सरकार भारत में टैंकों, बख्तरबंद वाहनों और सैन्य परिवहन विमानों के उत्पादन के लिए ऑटोमेटिक रूट के तहत 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दे सकती है। लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टर्स के लिए ऑटोमेटिक रूट के तहत 75 प्रतिशत एफडीआई प्रस्तावित है।
पनडुब्बियों और युद्धपोतों के लिए ऑटोमेटिक रूट के तहत 51 प्रतिशत एफडीआई प्रस्तावित है। नीति का लक्ष्य रक्षा आयात में घटाना है, जो फिलहाल 70 प्रतिशत है। रक्षा क्षेत्र के लिए एफडीआई नीति को और अधिक उदार करने के लिए नीति आयोग, रक्षा मंत्रालय और डीआईपीपी के बीच व्यापक चर्चा जारी है। सूत्रों के मुताबिक, नए नियम जल्द ही हकीकत में तब्दील हो जाएंगे।
रूस के साथ जारी है मिग-35 पर बात
भारत और रूस के बीच 4++ जनरेशन के फाइटर प्लेन मिग-35 को लेकर बात आगे बढ़ रही है। रुस ने स्पष्ट किया है कि भारत इस डील में दिलचस्पी दिखा रहा है और आने वाले कुछ दिनों में भारतीय वायुसेना इस विमान का ट्रायल भी कर सकती है।
रुस के इस 4++ श्रेणी के युद्धक विमान को अमेरिका F-35 से उन्नत माना जाता है या लगभग बराबर ही माना जाता है। अमेरिका का F-35 रैप्टर एक स्टेल्थ विमान है जो कि राडार की पकड़ में नहीं आता है। भारत मिग 35 समेत कई PAK-FA-50 को लेकर भी दिलचस्पी दिखा रहा है। आपको बता दें कि भारत और रुस मिलकर PAK-FA-50 FGFA का संयुक्त रूप से निर्माण कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications