कुछ विषेशज्ञों का मत है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश की जा रही नयी वेतन संहिता से संगठित क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर बाधित होंगे और कुल मिला कर काम पर भर्तियों का माहौल बिगड़ेगा।
कुछ विषेशज्ञों का मत है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश की जा रही नयी वेतन संहिता से संगठित क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर बाधित होंगे और कुल मिला कर काम पर भर्तियों का माहौल बिगड़ेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने श्रमिकों को पूरे देश में सभी क्षेत्रों में न्यूनतम वेतन सुनिश्चित कराने के उद्येश्य से यह संहिता तैयार की है। इसे चार अलग-अलग कानूनों के प्रावधानों को समन्वित करके तैयार किया गया है। मंत्रिमंडल इसे 26 जुलाई को मंजूरी दे चुका है।
हर जगह एक जैसे वेतन का प्रावधान अनुचित है
विशेषज्ञों का कहना है कि हर राज्य में अलग-अलग प्रकार के लोगों तथा क्षेत्रों के लिए हर जगह एक जैसे वेतन का प्रावधान अनुचित है। टीमलीज सर्विसेज की सह संस्थापक एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष ऋतुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा कि यह विधेयक चार अलग-अलग कानूनों को व्यापक रूप से तर्कसंगत बना कर एक कानून में एकीकृत करने के लिए प्रस्तावित था। पर इसे धकेल कर सार्वत्रिक एक समान वेतन विधेयक बना दिया गया है जो हैरान करने वाला है।
रोजगार में आ सकती है परेशानी
श्रम कानूनों में किसी भी सुधार का एक मात्र उद्देश्य यह होना चाहिए कि संगठित क्षेत्र में नौकरियों के अवसरों का विस्तार हो। यह भी कहा कि इससे तो यही होगा कि कंपनियां ऑटोमेशन यानी यंत्रीकरण को बढ़ावा देंगी और रोजगार सृजन बाधित होगा।
नयी संहिता ज्यादा वेतन वालों के संबंध में भी लागू होगी
इस प्रस्तावित संहिता में हर श्रमिक के लिए एक न्यूनतम वेतन अनिवार्य करने का प्रावधान है। इस समय 18,000 रुपये मासिक तक का वेतन पाने वालों पर केंद्र और राज्यों द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन के प्रावधान लागू होते हैं। नयी संहिता उससे ऊपर के वेतन वालों के संबंध में भी लागू होगी।
भर्ती के महौल प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा
हिंदुजा ग्लोबल सोल्यूशन्स के भारतीय व्यवसाय के प्रमुख और स्वास्थ्य कारोबार के अध्यक्ष रमेश गोपालन ने कहा कि नये कानून से श्रमिकों का जीवन स्तर सुधारने में सहायक होगा पर छोटे और मझोले शहरों-कस्बो में भर्ती के माहौल पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications