पेट्रोल डीजल की तर्ज पर LPG सिलेंडर के दाम भी हर महीनें तय किए जाएंगे।
पेट्रोल डीजल की तर्ज पर LPG सिलेंडर के दाम भी हर महीनें तय किए जाएंगे। ये बात और है कि पेट्रोल डीजल के रेट रोज बदले जाते हैं और वहां पेट्रोल डीजल के दाम घटते बढ़ते रहते है लेकिन LPG सिलेंडर के दाम अब हर महीने सिर्फ बढ़ेंगे।
हर महीने 4 रुपए बढ़ेंगे दाम
केंद्र सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों से सब्सिडी पर मिलने वाली LPG की कीमतें हर महीने प्रति सिलेंडर 4 रुपए बढ़ाने को कहा है। यह बात ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कही है। इस पूरी कवायद का मकसद अगले साल मार्च तक पूरी सब्सिडी को खत्म करना है।
पहले 2 रुपए तक बढ़ोतरी करने को कहा था
इससे पहले, सरकार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) से सब्सिडाइज्ड LPG के रेट्स में हर महीने 2 रुपए तक की बढ़ोतरी करने को कहा था।
लोकसभा में दिया लिखित जवाब
ऑयल मिनिस्टर ने लोकसभा को दिए गए एक लिखित जवाब में बताया कि अब कीमत बढ़ोतरी को दोगुना कर दिया गया है, जिससे सब्सिडी को खत्म किया जा सके। हर घर को एक साल में सब्सिडाइज्ड रेट्स पर 12 सिलेंडर मिलते हैं. इसके बाद लिए जाने वाले सिलेंडर मार्केट रेट पर मिलते हैं।
कितना है LPG सिलेंडर का दाम
दिल्ली में अभी 14.2 किलोग्राम वाला सब्सिडाइज्ड LPG 477.46 रुपए पर मिलता है। जबकि पिछले साल जून में यह 419.18 रुपए पर था। वहीं, मार्केट रेट पर मिलने वाले LPG सिलेंडर का दाम अभी 564 रुपए है। प्रधान ने बताया कि जुलाई में LPG पर सब्सिडी प्रति सिलेंडर 86.54 रुपए थी।
2.66 करोड़ नॉन-सब्सिडाइज्ड गैस के यूजर
देश में सब्सिडाइज्ड LPG के 18.11 करोड़ कस्टमर्स हैं, इनमें 2.5 करोड़ गरीब महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले एक साल के दौरान प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री कनेक्शंस दिए गए थे। नॉन-सब्सिडाइज्ड कुकिंग गैस के यूजर की संख्या अभी 2.66 करोड़ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications