देश भर में सस्ती उड़ान देने वाली विमान कंपनी इंडिगो के मुनाफे में 37% की वृद्धि दर्ज की गई है।
देश भर में सस्ती उड़ान देने वाली विमान कंपनी इंडिगो के मुनाफे में 37% की वृद्धि दर्ज की गई है। सस्ती विमानन सेवा इंडिगो का वित्तवर्ष 2017-18 में 30 जून को खत्म हुई पहली तिमाही के लिए कुल मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़ गया। विमानन सेवा के अनुसार, समीक्षाधीन पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 811.14 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्तवर्ष की समानावधि में यह 591.77 करोड़ रुपये था।

कम लागत वाहक (एलसीसी) का समीक्षाधीन तिमाही के लिए कुल राजस्व 25.6 प्रतिशत बढ़कर 5,955.54 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्तवर्ष की समानावधि में यह 4,741.45 करोड़ रुपये था। इंडिगो के अध्यक्ष एवं पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष के हवाले से एक बयान में कहा गया, "हम इस रिपोर्ट से बहुत खुश हैं कि कर के बाद इस तिमाही का मुनाफा हमारा अब तक का सबसे बड़ा फायदा है। इसी तरह इस समय हम तिमाही के लिए एक बार प्रदर्शन में पहले नंबर पर हैं।"
उन्होंने कहा, "यह मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन हमें हमारे नेटवर्क के विकास पर इसी तरह ध्यान केंद्रित करने का अवसर देता है।" कम लागत वाले यात्री विमान का कुल खर्च 30 जून, 2017 को खत्म हुई तिमाही में समानावधि के खर्च से 20.9 प्रतिशत से बढ़कर 4,831.21 करोड़ रुपये हो गया।
एयरलाइन ने कहा कि 30 जून 2017 तक उनके पास 10,184.7 करोड़ रुपये का नकदी शेष था, जिसमें 5,188.8 करोड़ की व्यापार करने की नकदी और 4,995.9 करोड़ रुपये की सीमित नगदी थी। जून, 2017 के आंकड़ों के अनुसार, 40 प्रतिशत बाजार के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी विमानन सेवा है। 30 जून 2017 तक इसके 135 एयरबस में 320 वायुयान हैं।
तिमाही के दौरान विमानन सेवा की रोजाना 937 उड़ानें संचालित हुईं। इस दौरान यह 39 घरेलू एवं सात अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों पर गई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications