पेटीएम की शुरुआत एक ई-वॉलेट की तरह हुई और फिर ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर, पेमेंट बैंक और अब मैसेजिंग सर्विस की भी सुविधा।
पेटीएम की पहुंच लोगों तक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह आप साफ तौर पर देख सकते हैं। शुरुआत एक ई-वॉलेट की तरह हुई और फिर ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर, पेमेंट बैंक और अब मैसेजिंग सर्विस की भी सुविधा। इस तरह से अगर पेटीएम लगातार मार्केट में अपनी पहुंच बनाकर रखेगा तो एक दिन ऐसा जरुर आएगा कि वह सारे मोबाइल एप को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएगा।
शेयर कर सकेंगे फोटो और वीडियो
मैसेजिंग एप का नया फीचर आ जाने के बाद से पेटीएम अपने और नए कस्टमर को इस नए मंच से जोड़गी। यानी कि अब पेटीएम को यूज करने वालों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। इस नए फीचर के माध्यम से लोग चैटिंग के अलावा फोटो भेजने, वीडियो शेयर करना और म्यूजिक भी सेंड कर सकते हैं।
व्हाट्सएप और फेसबुक को देगी टक्कर
चीन के अलीबाबा समूह के वित्त पोषण वाली कंपनी पेटीएम इस माह के अंत तक एक मैसेंजिंग सेवा शुरू करेगी जो फेसबुक और व्हाट्सएप से प्रतिस्पर्धा करेगी। यानी कि अब लोग पेमेंट करने, शॉपिंग करने और चैटिंग करने के लिए एक ही एप का उपयोग करेंगे।
कंपनी की ओर से नहीं आया है कोई जवाब
अभी तक पेटीएम की ओर से कोई भी ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है जिसमें कि इस नए फीचर के बारे में जिक्र किया गया हो। लेकिन यह भी सुनने में आ रहा है कि पेटीएम के मैसेजिंग फीचर पर पिछले तीन महीने से काम हो रहा है।
हाल में व्हाट्सएप ने डिजिटल पेमेंट सर्विस का ऐलान किया था
आपको बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप के द्वारा डिजिटल पेमेंट सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया गया था। तो यह काफी रोचक खबर है कि एक ओर जहां व्हाट्सएप डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू करने जा रहा है तो वहीं पेटीएम मैसेजिंग सर्विस शुरू करने का प्लान बना रहा है।
फाइनेंशियल सर्पोट है पेटीएम के पास
पेटीएम में चीन के अलीबाबा ग्रुप का इंवेस्टमेंट है। पिछले साल नोटबंदी के दौरान पेटीएम को अच्छा खासा फायदा हुआ था। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ा था। फिलहाल पेटीएम के 225 मिलियन यूजर्स हैं जिसका फायदा कंपनी को मिल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications