अगर आप 9 से 5 की जॉब करते करते ऊब गए हैं तो नासा (NASA) की नई नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। नासा ने एक खास पोस्ट के लिए लोगों के आवेदन मांगे हैं। इसके लिए नासा 1 लाख 87 हजार डॉलर का वेतन भी देगा, यानि भी भारतीय रुपयों में ये वेतन 11,902,229 (1 करोड़ 19 लाख 2 हजार 229 रुपए) होगा। आइए अब जरा देख लेते हैं कि नासा किस पोस्ट के लिए ये जॉब ऑफर कर रहा है और इसके लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए।
जॉब प्रोफाइल
नासा ने ऐसे लोगों से आवेदन मांगा है जो एलियन के हमलों से धरती को बचा सकें या फिर अंतरिक्ष के नुकसानदेह कणों से धरती की रक्षा कर सकें। आपने हॉलीवुड की कई फिल्में देखी होंगी जिसमें किसी लाखों करोड़ों लोगों में से किसी एक व्यक्ति को एलियन के हमले और उनके आने का आभास होता है या फिर वह एलियन हमलों या फिर अंतरिक्ष कणों को पूरी तरह से खत्म करने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं। कुछ इसी तरह का ये भी जॉब है।
दुनिया भर में सिर्फ 2 पोस्ट
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस जॉब प्रोफाइल के लिए दुनिया भर में सिर्फ 2 पोस्ट हैं। एक तो नासा में है और दूसरी यूरोपियन स्पेस एजेंसी में है। इसके अलावा दुनिया भर में कहीं भी इस जॉब प्रोफाइल के लिए कोई जगह नहीं है। नासा ने इस पोस्ट के लिए 1 लाख 87 हजार डॉलर का वेतय तय किया है साथ ही इस पोस्ट का नाम प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर रखा है। आइए देखते हैं इस पोस्ट के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।
पद के लिए योग्यता
इस पद के लिए आपकी योग्यता भी थोड़ी हटकर होनी चाहिए। उम्मीदवार को अंतरिक्ष विज्ञान में कम-से-कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए साथ ही एक शीर्ष स्तरीय असैन्य सरकारी कर्मचारी के रूप में अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा ग्रहों की सुरक्षा कैसे हो सकती है, इसके बारे में उन्नत ज्ञान होना चाहिए। चंद्रमा और मंगल ग्रह के वातावरण की गहराई से समझ होनी चाहिए। इसके अलावा, इंजीनियरिंग, भौतिक विज्ञान या गणित के क्षेत्र में अच्छे अंको में डिग्री होनी चाहिए।
धरती को बचाने का मिशन
एक प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर के रूप में व्यक्ति में को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अंतरिक्ष मिशन में किसी भी तरह की गलती होने की संभावना 10 हजार में सिर्फ 1 होनी चाहिए। कुल मिलाकर कहें तो गलती की संभावना नगण्य होनी चाहिए। चंद्रमा, मंगल के कणों के बारे में जानकारी, एलियन पार्टकल रोगाणुओं या फिर विषाणुओं पर नजर और उन्हें खत्म करने के लिए सतर्क रहना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications