अपने विनिवेश कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को भारत 22 एक्सचेंज ट्रेडेट फंड (ईटीएफ) की घोषणा की, जिसमें 22 सरकारी कंपनियां के शेयर होंगे। इन कंपनियों में सरकारी बैंक, केंद्र सरकार के उपक्रम और यूटीआई (एसयूयूटीआई) शामिल हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा, "भारत 22 नामक एक नया ईटीएफ बनाया गया है।"उन्होंने कहा कि विनिवेश कार्यक्रम के तहत अब तक इस साल की सबसे बड़ी घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा, "यह छह क्षेत्रों का एक विविध पोर्टफोलियो है, जिसमें आधारभूत सामग्री, ऊर्जा, वित्त, एफएमसीजी (तेज खपत उपभोक्ता वस्तु), औद्योगिक और उपभोक्ता सेवा की कंपनियां शामिल हैं। हर क्षेत्र की 20 फीसदी सेक्टोरियल कैपिंग है तथा 15 फीसदी की शेयर कैपिंग है।"
इसमें वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं, जिसमें सरकार की हिस्सेदारी है। साथ ही एफएमसीजी कंपनी आईटीसी भी इसमें शामिल है। जेटली ने यह भी कहा कि सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में सीपीएसई ईटीएफ रूट से 8,500 करोड़ रुपये जुटाए थे। सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष में विनिवेश से 72,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications