पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को सितंबर से बैंक की दूसरी शाखा में 5,000 रुपये से अधिक नकद जमा करने पर शुल्क का भुगतान करना होगा।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को सितंबर से बैंक की दूसरी शाखा में 5,000 रुपये से अधिक नकद जमा करने पर शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर शाखा उसी शहर में स्थित में है तो भी शुल्क देना होगा। फिलहाल पीएनबी ग्राहकों को शहर के अंदर दूसरी शाखा में 25,000 रुपये से अधिक जमा करने पर ही शुल्क देना होता है।
नया नियम
SBI के तर्ज पर अब पीएनबी बैंक में भी सर्विस चार्ज लिया जाएगा। पीएनबी ने ग्राहकों को भेजी सूचना में कहा, कि 'ऋण के अलावा दूसरे मामलों में शुल्क (जीएसटी शामिल नहीं) संशोधित करने का निर्णय किया गया है। इसके तहत आधार शाखा के अलावा शहर की दूसरी शाखा में 5,000 रुपये से अधिक जमा करने पर शुल्क लगेगा।
दूसरे शहर में 5 हजार रुपए तक जमा फ्री में होगा
एक ग्राहक को 5,000 रुपये नकद से ऊपर प्रति 1,000 रुपये पर एक रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क इस प्रकार की जमा पर न्यूनतम 25 रुपये होगा। दूसरे शहर की शाखा में एक सितंबर से 5,000 रुपये तक जमा मुफ्त होगा। फिलहाल यह सीमा 25,000 रुपये है।
न्यूनतम 25 रुपए चार्ज
पांच हजार रुपये से अधिक जमा पर न्यूनतम 25 रुपये और प्रति 1,000 रुपये या उसके अंश पर दो रुपये न्यूनतम शुल्क लगेगा। ऐसी जमा पर न्यूनतम शुल्क 25 रुपये होगा। बैंक ने चैक वापस लोटने को लेकर भी शुल्क में संशोधन किया है।
लॉकर की भी बढ़ेगी फीश
इसके तहत एक करोड़ रुपये से अधिक भुगतान वाले चैक की वापसी पर 2,000 रुपये तथा उसके बाद चैक बाउंस होने पर 2,500 रुपये शुल्क लगेगा। साथ ही पीएनबी ने महानगरों में विभिन्न प्रकार की लॉकर सुविधा शुल्क भी बढ़ाया है।
शहर के हिसाब से लॉकर के फीश में होगी वृद्धि
लॉकर किराए में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके तहत महानगरों में छोटे, मझोले एवं बड़े और अधिक बड़े आकार के लॉकर के लिए शुल्क क्रमश: 1500 रुपये, 3,500 रुपये, 5,500 रुपये तथा 10, रुपये होगा। इससे पहले ये शुल्क 1,200, 2,800, 4,500 और 8,000 रुपये थे। इसके अलावा पीएनबी 22 शाखाओं में 25 प्रतिशत प्रीमियम शुल्क लागएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications