देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.74 अंकों की गिरावट के साथ 32,273.67 पर और निफ्टी 9.00 अंकों की मामूली गिरावट गिरावट के साथ 10,057.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 52.39 अंकों की तेजी के साथ 32,377.80 पर खुला और 51.74 अंकों या 0.16 % गिरावट के साथ 32,273.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,396.14 के ऊपरी स्तर और 32,235.82 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 163.32 अंकों की तेजी के साथ 15,600.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 182.58 अंकों की तेजी के साथ 16,109.21 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.4 अंकों की तेजी के साथ 10,074.80 पर खुला और 9.00 अंकों या 0.09 % की मामूली गिरावट के साथ 10,057.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,088.10 के ऊपरी और 10,046.35 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 16 में तेजी रही। तेल एवं गैस (1.60 %), रियल्टी (1.40 %), धातु (1.15 %), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.82 %) और ऊर्जा (0.81 %) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में -सूचना प्रौद्योगिकी (0.94 %), प्रौद्योगिकी (0.83 %) और दूरसंचार (0.14 %) रहे।


Click it and Unblock the Notifications