अब अगर कोई बैंक आपसे सिक्के नहीं लेता है तो आप इसकी शिकायत आरहबीआई से कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने सिक्का नहीं लेनेवाले बैंकों की शिकायत करने की अपील की है। RBI ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सिक्का नहीं लेने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है।

बैंक की तरफ से कहा गया है कि एक रुपए या इससे बड़ी राशि के सिक्के अधिकतम एक हजार रुपए तक की लिमिट तक लिए जा सकते हैं। 50 पैसे का क्वाइन का अधिकतम 20 क्वाइन ही बैंक ग्रहण कर सकते हैं। बैंको के मुताबिक इससे अधिक के सिक्के दिये जाने में उसकी गिनती और अन्य कार्यों में दिक्कतें होती हैं। सिक्का नहीं लिए जाने पर उसकी शिकायत रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में करने का निर्देश भी दिया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी 10 रुपए के सिक्के को लेकर अफवाह फैली थी कि बाजार में अधिकतर 10 रुपए के सिक्के नकली हैं जिसके बाद RBI ने निर्देश जारी किया था कि जो भी 10 रुपए का सिक्का लेने से मना करता है उस पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब बाजार में लोग 10 रुपए के सिक्कों को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications