बांबे हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सोमवार को सहारा समूह की लोनावला में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का आदेश दिया है। एंबी वैली परियोजना के ऑफिशियल लिक्विडेटर ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपए रखा है।
नीलामी रोकने की याचिका
इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था। बंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने सोमवार को मीडिया में नीलामी के नोटिस जारी किए।
दो चरणों में नीलामी की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, संपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जो दो दिनों तक चलेगी। यह परियोजना 6,761.64 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। ओएल विनोद शर्मा ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में बताते हुए कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है।
एक नजर एंबी वैली पर
पुणे स्थित एंबी वैली बेहद आलीशान है और ये खूबसूरत मैदान और छोटी पहड़ियों के बीच स्थित है। इस वैली में फिल्म स्टार्स, खिलाड़ी, नेताओं और कई बिजनेसमैन के घर हैं। इस देश की पहली लग्जरी प्लान्ड हिल सिटी की दर्ज दिया गया है।
2003 में पहली बार आया नाम
एंबी वैली का नाम उस वक्त पहली बार लोगों के सामने आया था जब साल 2003 में भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी, दुर्भाग्यवश हम फाइनल मैच हार गए थे फिर भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उन्हें एंबी वैली में सहारा की तरफ से घर देने का एलान किया गया था। उस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम की ऑफीशियल स्पॉन्सर भी सहारा कंपनी ही थी।
गोल्फ कोर्स से लेकर रनवे तक
एंबी वैली 10,600 एकड़ में फैली हुई है। यहां गोल्फ कोर्स, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, इंटरनेशनल स्कूल और प्ले ग्राउंड आदि हैं। एंबी वैली में वॉटर स्पोर्ट्स और एंडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा स्काई डाइविंग भी यहां कर सकते हैं। इतना ही नहीं एंबी वैली में छोटे प्लेन या चार्टड प्लेन के उतरने के लिए रनवे भी है।
इस कंपनी ने दिखाई दिलचस्पी
एंबी वैली को खरीदने में मॉरिशस की एक कंपनी ने दिलचस्पी दिखाई है। इस कंपनी का नाम रॉयल पार्टनर्स फंड है। इस कंपनी की तरफ से 10 हजार 700 करोड़ रुपए निवेश का ऑफर दिया गया है।
फोटो साभार: सभी फोटो एंबी वैली की ऑफीशियल वेबसाइट ले लिए गए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications