फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित नोकिया 8 फोन को लॉन्च कर दिया है जो भारत में त्योहारी अवधि में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह फोन चार रंगों में - पॉलिस्ड ब्लू, पॉलिस्ड कॉपर, टेंपर्स ब्लू और स्टील रंगों में उपलब्ध होगा। नोकिया 8 की वैश्विक बाजार में कीमत 599 यूरो (705 डॉलर) रखी गई है, जो सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
ये फीचर पहली बार मिलेंगे एंड्रॉइड फोन में
इस डिवाइस में तीन ऐसे फीचर्स हैं जो एंड्रायड फोन में पहली बार दिए गए हैं, जिसमें 'जेइस ऑप्टिक्स', नोकिया 'ओजेडओ ऑडियो' और 'ड्यूअल-साइट' मोड शामिल है। इसकी मोटाई महज 4.6 मिमी है, जबकि औसत मोटाई 7.3 मिमी है। कंपनी के इस फ्लैगशिप डिवाइस की बॉडी 6000 सीरिज के अल्यूमिनियम से बना है, जबकि चुनिंदा मॉडलों में हाई-ग्लॉस मिरर फिनिश दिया गया है।
प्लैगशिप स्मार्टफोन
एचएमडी ग्लोबल के मुख्य उत्पाद अधिकारी जूहो सरविकास ने बताया, "लोग उन सामग्री से प्रेरित होते हैं, जो वे उपभोग करते हैं। इन्ही लोगों से प्रेरणा लेकर हमने प्लैगशिप स्मार्टफोन का निर्माण किया है, जो प्रीमियम डिजायन, अनूठा अनुभव और शक्तिशाली प्रदर्शन से लैस है।"
गूगल के साथ शेयर कर सकते हैं फोटो और वीडियो
इस फोन का अगला और पिछला कैमरा जेइस ऑप्टिक्स के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इसके साथ गूगल फोटो में असीमित वीडियो और फोटो अपलोड करने की सुविधा मिलेगी।
स्नैपड्रैगन 835 चिप के साथ स्टॉक एंड्रायड
इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिप के साथ स्टॉक एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है, जिसके साथ 3,090 एमएएच की बैटरी लगी है।
4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 एमबी तक विस्तारित किया जा सकता है। इसका स्क्रीन 5.3 इंच का आईपीएस एलसीडी क्यूएचडी डिस्प्ले हैं, जो कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा से लैस है।
आगे और पीछे का कैमरा 13 मेगापिक्सल
इसमें पिछला कैमरा ड्यूअल टोन फ्लैश के साथ 13 प्लस 13 मेगापिक्सल का है तथा अगला कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। इससे पहले नोकिया ने भारत में नोकिया 5 स्मार्टफोन 12,499 रुपये में उतारा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications