तमाम प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया के तमाम ऐसे देशों के साथ संबंध हैं जिनके साथ वह व्यापार करता है जिससे उत्तर कोरिया की अर्थ व्यवस्था को बल मिलता है।
33 साल के एक तानाशाह की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की परवाह करे बिना लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहे हैं साथ ही अमेरिक-जापान और दक्षिण कोरिया को युद्ध की धमकी भी दे रहे हैं। दुनिया के सबसे रहस्यमयी देशों में से एक उत्तरकोरिया पर 5 अगस्त 2017 को अमेरिका की मांग पर सभी सदस्यों की सहमति से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें निर्यात पर भी रोक लगा दी गई है। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया के तमाम ऐसे देशों के साथ संबंध हैं जिनके साथ वह व्यापार करता है जिससे उत्तर कोरिया की अर्थ व्यवस्था को बल मिलता है।
उत्तर कोरिया की आय का स्रोत
कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद उत्तरी कोरिया विभिन्न देशों के विशाल नेटवर्क से पैसा कमा रहा है। यूनाइटेड नेशंस, द यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, कार्यकर्ताओं और कुछ अन्य लोगों के अनुसार कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां प्योंगयांग (उत्तर कोरिया की राजधानी) का वर्चस्व है, हम आपको ऐसे ही कुछ क्षेत्रों के बारे में बता रहे हैं।
अंगोला
नॉर्थ कोरिया के लोग मार्शल आर्ट्स में अफ्रीकन नेशन प्रेशिडेंशियल गार्ड के सदस्य हैं। अंगोला उन देशों में से एक है जहां उत्तरी कोरिया के लोग स्मारक बनाते हैं।
चीन
चीन नॉर्थ कोरिया के श्रम का एक बड़ा हब हैं जहां यहाँ के बहुत से लोग काम करते हैं। चीन में कई नॉर्थ कोरियन रेस्टोरेन्ट हैं जहां से प्योंगयांग को अच्छी ख़ासी आमदनी होती है।
कांगो
कांगो सरकार को ओटोमेटिक पिस्टल्स और छोटे हथियार नॉर्थ कोरिया से मिलते हैं जो कि नेशनल पुलिस की स्पेशल यूनिट और सेंट्रल अफ्रीकन नेशन प्रेषिडेंशियल के गार्ड्स को जारी होते हैं, जो कि बाद में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में पीस-कीपर के रूप में तैनात होते हैं। नॉर्थ कोरियन वर्कर्स ने यहाँ कई स्मारक भी बनाए हैं।
मिस्र
मिस्र के साथ भी उत्तर कोरिया के व्यापारिक संबंध हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र ने उत्तर कोरिया को स्कड मिसाइल की तकनीक उपलब्ध कराई थी। मिस्र ने ऐसा इजराइल का विरोध करने के लिए किया था। पहली बार उत्तर कोरिया को 1960 में स्कड मिसाइलें मिली थीं जिसके बाद अब तक वह 500 से अधिक स्कड मिसाइल बना चुका है।
इरिट्रिया
पूर्वी अफ्रीकन नेशन ने उत्तरी कोरिया से सैन्य चीजें खरीदी हैं। उत्तर कोरिया छोटे अफ्रीकी देशों को हथियार बेचता है इरीट्रिया इन्हीं देशों में से एक है।
कुवैत
नॉर्थ कोरिया कुवैत में अपने वर्कर्स को निर्माण कार्यों के लिए भेजता है और इसका दूतावास भी है जो खाड़ी देशों में नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है।
मोज़ाम्बिक
नॉर्थ कोरिया नवीनीकृत किए गए टैंक, आधुनिक एयर मिसाइल सरफेस सिस्टम और पोर्टेबल वायु रक्षक सिस्टम अफ्रीकन देशों में भेजता है। यह वहाँ स्मारक निर्माण भी करता है।
नामीबिया
नॉर्थ कोरिया मद्यपालन फ़ैक्टरीज़ में सामान और श्रम की सप्लाई करता है और स्मारक निर्माण का काम करता है।
नाइजीरिया
पश्चिमी अफ्रीकन देशों में नॉर्थ कोरिया के डॉक्टर्स नियुक्त होते हैं। उनमें से तीन 2013 में कट्टरपंथी इस्लामी समूह बोको हरम के हमले में मारे गए थे।
ओमान-कतर
उत्तरी कोरिया यहां निर्माण कार्यों के लिए श्रमिक भेजता है। इसके अलावा क़तर में भी नॉर्थ कोरिया निर्माण कामों के लिए वर्कर्स भेजता है।
रूस
यहाँ पर नॉर्थ कोरिया के हजारों लोग काम करते हैं, इनमें से अधिकतर टिंबर और निर्माण उधयोगों में लगे हुये हैं।
सूडान-सीरिया
नॉर्थ कोरिया ने सूडान को रॉकेट कंट्रोल सेक्शन और सेटेलाइट गाइड मिसाइल सप्लाई किए हैं। सूडान के अलावा नॉर्थ कोरिया ने सीरिया से भी सैन्य उपकरण और हथियार खरीदे हैं।
युगांडा
नॉर्थ कोरिया की सेना ने एयर फोर्स पायलेट्स और तकनीकी कर्मचारियों को प्रेनिंग दी है।
संयुक्त अरब अमीरात
नॉर्थ कोरिया यहाँ रेस्टोरेन्ट और निर्माण कंपनियों में काम के लिए श्रमिकों को भेजता है। संयुक्त अरब अमीरात ने पहले भी नॉर्थ कोरिया से स्केड मिसाइल खरीदी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications