ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2020 तक भारतीय पर्यटकों का योगदान बढ़कर 1.9 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री स्टीव किओबो ने भारत को एक महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं निवेश भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया में भारत से कुल 274500 पर्यटक पहुंचे जो वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में 15.3 फीसदी अधिक है। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 1.3 अरब डॉलर से अधिक खर्च किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल की सरकार ने ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन उद्योग में भारत के महत्व को समझा है और इसीलिए ऑनलाइन वीजा आवेदन की सुविधा शुरू की गयी है। सरकार एक से अधिक बार के लिए मान्य तीन साल के वीजा की भी योजना बना रही है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने इस साल की शुरुआत में भारत दौरे में इंडिया इकोनॉमिक स्ट्रेटजी गठित की थी। पर्यटन इसका मुख्य क्षेत्र है। इसका काम आने वाले वर्षों में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक संबंध को बढ़ाने तथा विस्तृत करने के मौके तलाशना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications