रेलवे की एक कमिटी अब उपनगरीय ट्रेनों में भी डिमांड और प्रतिस्पर्धा के मुताबिक फ्लेक्सी फेयर सिस्टम पर विचार कर रही है। 'मिनिमम गवर्नमेंट ऐंड मैक्सिमम गवर्नेंस' कैंपने के तहत रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस कमिटी का गठन किया था। कमिटी को मौजूदा टैरिफ व्यवस्था पर विचार करना है जो उपनगरीय और कम दूरी की सेवाओं पर भी देशभर में लागू है।

अगले महीने तक कमिटी रेलमंत्री को रिपोर्ट सौंप सकती है। इसमें शामिल प्रस्तावों में कहा गया है कि सभी उपनगरीय सेवाओं के लिए डिमांड और प्रतिस्पर्धी सेवाओं के मुताबिक अलग किराया हो। इसके अलावा व्यस्त और सामान्य समय में भी किराये की दर अलग हो सकती है।
डायरेक्टर जनरल, पर्सनेल की अगुआई वाली कमिटी किराये के ढांचे को लचीला बनाने के लिए जनरल मैनेजर्स और अलग-अलग जोन्स व डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर्स को अधिक अधिकार देने की तैयारी में है।
इस तरीके से जोनल स्तर के अधिकारी अलग तरीके से किराया तय कर सकेंगे। यह विचार कठोर वित्तीय नियमों को आसान और अधिक लचीला बनाने के लिए है।' अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि इस प्रक्रिया के तहत परिवहन के दूसरे साधनों की मौजूदगी को देखते हुए किराये की दर तय की जा सकती है। लोगों को दूसरे साधनों से ट्रेनों की ओर आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी किराया तय करने की जरूरत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications