देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 107 अंकों की तेजी के साथ 31,809.55 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की तेजी के साथ 9,952.20 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 52.91 अंकों की तेजी के साथ 31755.16 पर खुला और 107.30 अंकों या 0.34 % की तेजी के साथ 31,809.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31863.47 के ऊपरी और 31674.23 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.4 अंकों की तेजी के साथ 9,933.25 पर खुला और 39.35 अंकों या 0.40 % की तेजी के साथ 9,952.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,963.10 के ऊपरी और 9,901.05 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 97.73 अंकों की तेजी के साथ 15678.15 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 163.03 अंकों की तेजी के साथ 16193.18 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से एक सेक्टर-सूचना प्रौद्योगिकी (1.62 %) में गिरावट रही।
बीएसई के तेजी वाले सेक्टरों में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.32 %), रियल्टी (1.56 %), ऊर्जा (1.26 %), आधारभूत सामग्री (1.12 %) और धातु (0.76 %) में सर्वाधिक तेजी रही।


Click it and Unblock the Notifications