प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश का सबसे सुंदर आवास बनाने के लिए मध्यप्रदेश के लाभार्थी रामकृष्ण तिवारी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11,000 रुपये के पुरस्कार से आज सम्मानित किया। तिवारी मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के ग्राम सलैया के रहने वाले हैं।
11000 रुपए का मिला पुरस्कार
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश का सबसे सुंदर आवास ग्राम सलैया के लाभार्थी रामकृष्ण तिवारी ने बनाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री चौहान ने आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर 11,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।
1 लाख वें लाभार्थी को भी मिला ईनाम
चौहान ने कहा कि यह इस बात की मिसाल है कि लाभार्थी की मेहनत से बेहतर मकान बनाये जा सकते हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के एक लाखवें लाभार्थी दमोह जिले के ग्राम बुडेला निवासी बल्लू धनीराम यादव को भी 11,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।
पीएम आवास के अंतर्गत घर बनाने में MP सबसे आगे है
उन्होंने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि यह अन्य लाभार्थियों के लिये प्रेरणा-स्त्रोत है। चौहान ने गरीबों के हित की यह योजना शुरू करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। योजना में आवास बनाने में मध्यप्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है।
7 लाख आवास निर्माण का है लक्ष्य
चौहान ने कहा कि सरकार के गरीब कल्याण एजेंडे का सबसे प्रमुख बिन्दु गरीबों को आवास उपलब्ध करवाना है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की महती भूमिका है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना में देश में गरीबों के सर्वाधिक मकान मध्यप्रदेश में बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर अंत तक तीन लाख आवास तथा इस वर्ष के अंत तक सात लाख आवास का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
1,15,689 बन चुके हैं आवास
चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 1,15,689 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। योजना में कुल 7,62,328 आवास स्वीकृत किये गये हैं। योजना में लाभार्थी को एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता राशि के अलावा शौचालय एवं मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी भी उपलब्ध करवायी जाती है। दोनों लाभार्थियों तिवारी एवं यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पक्के मकान बन जाने से उनके परिवार को बहुत सहूलियत हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications