दिल्ली का कनॉट प्लेस कार्यालय के लिये स्थान किराये पर लेने के लिहाज से विश्व की दसवीं सबसे महंगी जगह है। हालांकि, पिछली बार के मुकाबले उसका यह स्थान एक पायदान नीचे आ गया है। प्रॉपर्टी सलाह देने वाली कंपनी CBRI के अनुसार, 111 डॉलर प्रति वर्गफीट के वार्षिक किराये के साथ दिल्ली का कनॉट प्लेस ऑफिस के लिए विश्व की दसवीं सबसे महंगी जगह है। मुंबई का बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स इस आधार पर 16वें तथा नरीमन प्वायंट 30वें स्थान पर रहा है।
111 डॉलर प्रति वर्गफीट के सालाना किराया
सीबीआरई ने बयान जारी कर कहा, दिल्ली का कनॉट प्लेस 111 डॉलर प्रति वर्गफीट के सालाना किराये के साथ ऑफिस के लिए विश्व की दसवीं सबसे महंगी जगह के रुप में सामने आयी है। इसके पायदान में एक स्थान की गिरावट हुई है। मार्च 2017 में यह नौवें स्थान पर था।
स्थिर लीज और आकार्षक होने के कारण है डिमांड
सीबीआरई के अध्यक्ष (भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) अंशुमन मैगजीन ने कहा कि देश में बेहतर मांग के कारण रीयल एस्टेट क्षेत्र के लिए व्यावसायिक ऑफिस बाजार अब भी आकर्षक बना हुआ है। स्थिर लीज एवं किराया तथा वैश्विक निवेशकों की जारी दिलचस्पी के कारण भी यह क्षेत्र आकर्षक है।
हांगकांग है तीसरे स्थान पर
रिपोर्ट के अनुसार, विश्व भर में एशियाई बाजारों ने शीर्ष दस स्थानों में दबदबा बनाया है। हांग कांग महंगे ऑफिस के मामले में शीर्ष तीन स्थानों में से दो पर कब्जा किया है। हांग कांग सेंट्रल 269 डॉलर प्रति वर्गफीट के सालाना किराये के साथ शीर्ष पर, बीजिंग के फायनेंस स्ट्रीट ने 174 डॉलर वर्गफीट सालाना किराये के साथ दूसरे तथा हांग कांग के वेस्ट कोलून ने 164 डॉलर प्रति वर्गफीट सालाना किराये के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा किया है।
पांचवें स्थान पर न्यूयार्क का मिडटाउन
शीर्ष पांच में न्यूयॉर्क का मिडटाउन मैनहट्टन और बीजिंग का सीबीडी भी शामिल है। शीर्ष दस में दिल्ली के कनॉट प्लेस समेत तोक्यो का मारुनोऊची और ओतेमाची तथा शंघाई का पुदोंग भी शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications