आज SBI लाइफ इंश्योरेंस का आईपीओ खुल रहा है। इश्यू के जरिए कंपनी की 8400 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। निवेशक इश्यू में 22 सितम्बर तक अप्लीकेशन दे सकते हैं। इंश्योरेंस सेक्टर में कंपनी की पोजिशन देखते हुए मार्केट इश्यू को लेकर पॉजिटिव है।
कितने में तय होगा प्राइस बैंड
एसबीआई लाइफ आईपीओ का प्राइस बैंड 685-700 तय किया गया है। इश्यू के जरिए 10 रुपए फेस वैल्यू के करीब 12 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। निवेशक कम से कम 21 शेयर के लिए अप्लीकेशन दे सकते हैं। इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 84 फीसदी हो जाएगी। इश्यू प्राइस के हिसाब से कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन करीब 70 हजार करोड़ रुपए हो सकता है।
NBP में दर्ज कर रही मजबूत ग्रोथ
रिसर्च रिर्पोट के मुताबिक कंपनी न्यू बिजनेस प्रीमियम यानि एनबीपी में मजबूत ग्रोथ दर्ज कर रही है। फायनेंशियल ईयर 2016-17 में एनबीपी प्रीमियम ग्रोथ करीब 30 फीसदी रही है। बेहतर ग्रोथ से कंपनी को मार्केट शेयर मजबूत करने में मदद मिली है। साल 2016-17 में कंपनी का मार्केट शेयर 300 बेस प्वाइंट बढ़कर 20 फीसदी पर पहुंच गया है।
लाइफ सेग्मेंट में नंबर 1 पोजीशन पर
फिलहाल एसबीआई लाइफ सेग्मेंट में नंबर 1 पोजीशन पर है। दूसरे नंबर पर 17.2 फीसदी के मार्केट शेयर के साथ एचडीएफसी लाइफ और तीसरे नंबर पर 15.5 फीसदी के मार्केट शेयर के साथ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल है।
ये है एक्सपर्ट का मानना
मार्केट एक्सपर्ट एसबीआई लाइफ को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। उनका मानना है कि घरेलू लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री हाई ग्रोथ की दिशा में बढ़ रही है। वहीं एसबीआई लाइफ का ब्रांड खुद में काफी मजबूत ब्रांड है। ऐसे में इश्यू में सब्सक्राइब किया जा सकता है। हालांकि रिसर्च में सलाह दी गई है कि इंश्योरेंस में फिलहाल धीमी लेकिन स्थिर ग्रोथ को देखते हुए निवेशक लंबी अवधि का नजरिया रख कर ही इश्यू में पैसा लगाएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications