देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1.86 अंकों की गिरावट के साथ 32,400.51 पर और निफ्टी 6.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,141.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.73 अंकों की तेजी के साथ 32,467.10 पर खुला और 1.86 अंकों या 0.01 % गिरावट के साथ 32,400.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,499.88 के ऊपरी और 32,383.82 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 11.55 अंकों की तेजी के साथ 16,099.28 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 22.83 अंकों की तेजी के साथ 16,870.84 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.40 अंकों की तेजी के साथ 10,160.95 पर खुला और 6.40 अंकों या 0.06 % की मामूली गिरावट के साथ 10,141.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,171.05 के ऊपरी और 10,134.20 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों में तेजी रही। तेजी वाले सेक्टरों में पूंजीगत वस्तुएं (0.54%), स्वास्थ्य सेवाएं (0.23 %), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.15%), ऊर्जा (0.07%) और औद्योगिक (0.01%) शामिल रहे।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (0.77%), ऑटो (0.69%), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.66%), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं (0.49 %), और उपभोक्ता सेवाएं (0.46 %)।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications