ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ बैंकों के कार्ड बैन किए जाने की खबर को IRCTC ने गलत बताया है। शुक्रवार को कुछ मीडिया रिर्पोट्स में बताया गया था कि IRCTC ने भारतीय स्टेट बैंक और ICICI समेत 6 बैंकों के कार्ड से भुगतान पर रोक लगा दी है। आईआरसीटीसी ने साफ किया है कि सभी बैंकों के कार्ड से रेल टिकट बुक कराया जा सकता है और किसी कार्ड पर कोई रोक नहीं लगाया गया है।
किसी भी कार्ड से कर सकते हैं बुकिंग
आईआरसीटीसी के प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार का कहना है कि कुछ बैंकों के कार्ड बैन करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है और किसी भी बैंक के कार्ड से टिकट बुक कर सकते हैं।
सुविधा शुल्क बंटवारे का है विवाद
इससे पहले खबर आई थी कि IRCTC और बैंकों के बीच सुविधा शुल्क राशि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से कुछ बैंकों के कार्ड से पेमेंट बैन कर दिया गया। बताया गया है कि आईआरसीटीसी ने इस साल की शुरुआत में बैंकों से सुविधा शुल्क की राशि को बराबर-बराबर बांटने के लिए कहा था। हालांकि बैंकों का आरोप है कि आईआरसीटीसी शुल्क की पूरी राशि खुद ही रखना चाहता है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय स्टेट बैंक एसोसिएशन और IRCTC के बीच बातचीत भी बेनतीजा रही।
ऐसे चल रहा था विवाद
मर्चेंट जो कार्ड बेस पेमेंट के लिए बैंक की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक चार्ज बैंकों को देना होता है, जो मर्चेंट डिस्काउंट अमाउंट (एमडीआर) के रुप में जाना जाता है। पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों ने IRCTC की मांग मानने से ये कहते हुए इन्कार किया था कि मांग मानना मर्चेंट एक्वाइरिंग बिजनेस के सिद्धातों का उल्लंघन होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications