नोटबंदी को लेकर अब नई रिपोर्ट सामने आई है, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि नोटबंदी के बाद बदले हुए पेमेंट सिस्टम के कारण भारतीय बैंकों को 3,800 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा था। एसबीआई की इस रिपोर्ट ने एक बार फिर विपक्ष को नोटबंदी के फैसले पर उंगली उठाने का मौका दे दिया है।
एसबीआई की रिपोर्ट
एसबीआई की रिपोर्ट के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए नवभारत टाइम्स ने लिखा है कि, बैंकों के पेमेंट सिस्टम में नोटबंदी के बाद किए गए बदलावों से बैंकों को 3,800 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। नोटबंदी के बाद कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए खरीदी गई PoS मशीनों की ही बात करें तो यह पिछले साल जनवरी में 13.8 लाख थीं और इस साल जुलाई तक इनकी संख्या 28 लाख हो चुकी हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह सामने आया है।
बैंकों को भारी घाटा हुआ
रिपोर्ट के हवाले से पोर्टल ने आगे लिखा है कि, भले ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस बढ़े हों लेकिन कम एमडीआर, कार्ड का कम इस्तेमाल, कमजोर टेलिकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कारणों से बैंकों को भारी घाटा हुआ है। इस रिपोर्ट को तैयार करने वालीं, एसबीआई ग्रुप की चीफ इकॉनमिक अडवाइजर सौम्या कांति घोष ने कहा, 'हमारा मानना है कि बैंकों द्वारा डेवेलप किए गए पॉइंट ऑफ सेल (PoS) इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरे मन से सपॉर्ट करना होगा।' पीओएस मशीन का इस्तेमाल डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पैसे काटने के लिए किया जाता है।
PoS इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
इसी रिपोर्ट में कहा गया, 'सरकार ने PoS इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं और बैंकों ने भी अधिक से अधिक पीओएस मशीनों को इन्स्टाल किया है। लेकिन लंबे समय की बात करें तो उद्देश्य तभी पूरा होगा जब PoS से होने वाले ट्रांजैक्शंस एटीएम को पीछे छोड़ देंगे। जो अभी मुश्किल लगता है।'
पीओएस टर्मिनल्स पर 4,700 करोड़ रुपये का घाटा
एसबीआई के अनुमानों के मुताबिक, इंटर बैंक ट्रांजैक्शंस से पीओएस टर्मिनल्स पर 4,700 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसमें से अगर एक ही बैंक में किए गए पीओएस ट्रांजैक्शंस को घटा दें तो यह कुल घाटा 3,800 करोड़ रुपये हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications